खैराबाद सीतापुर। सीतापुर स्थित स्टडी प्वाइंट इंटर कॉलेज में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस विद्यालय के प्रबंधक श्री आमिर रिजवी एवं श्रीमती लुबना रिजवी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर एवं राष्ट्रगान गाकर किया गया । छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से परिपूर्ण रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई जिसमें अनेकता में एकता का संदेश दिया गया ।छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की एवं छात्राओं द्वारा कार्यक्रम के संचालन की विद्यालय के प्रशासक श्री अशोक प्रजापति जी ने अपने उद्बोधन में भूरि भूरि प्रशंसा की और तिरंगा गीत के माध्यम से सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया । विद्यालय के 27 वें वर्ष में प्रवेश करने पर प्रथम बैच के होनहार छात्र फरजान असलम एवं प्रखर तिवारी को विद्यालय प्रबंधन की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया । कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अमिय किरण अवस्थी एवं समस्त अध्यापक गण उपस्थित रहे ।कार्यक्रम के अंत में उप प्रधानाचार्य के बी श्रीवास्तव जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
महमूदाबाद ब्लॉक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 16 कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों का सम्मान

महमूदाबाद, सीतापुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकासखंड महमूदाबाद परिसर में राष्ट्रभक्ति, उत्साह और गौरवपूर्ण वातावरण के बीच स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रध्वज फहराने एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर विकासखंड क्षेत्र में ग्राम पंचायतों के विकास, जनसेवा, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अपने दायित्वों का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने वाले ’16 उत्कृष्ट ग्राम प्रधानों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।’कार्यक्रम में ’खंड विकास अधिकारी सुमित सिंह’ द्वारा चयनित व्यक्तियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर, लेखा सहायक एवं सफाई कर्मचारी शामिल रहे। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) ’ कृष्णपाल सिंह सहित विकासखंड कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।’समारोह में यह संदेश भी स्पष्ट रूप से सामने आया कि ’सरकारी सेवा केवल पद और दायित्व का नाम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और सुविधाओं को पहुंचाने की जिम्मेदारी है।
हिन्दी सभागार में हुआ कवि सम्मेलन का आयोजन

सीतापुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नरोत्तम भवन लालबाग में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता श्री त्रिवेदी तथा संचालन अरुणेश मिश्रा के द्वारा किया गया इस अवसर पर राम जानकी ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता के द्वारा कवियों का भी सम्मान किया गया। अध्यक्षता उदय प्रताप त्रिवेदी तथा संचालन अरुणेश मिश्रा तथा रजनीश मिश्रा कवियों के नाम जगजीवन राम कार्तिकेय अयोध्या प्रसाद मुजीब सीतापुरी सुनीत बाजपेई गौतम लवकुश बैकुंठ सागर रामकिशोर श्रीवास्तव जगदीप शुक्ला कवित्री सोनी मिश्रा गीता श्रीवास्तव के द्वारा सुंदर-सुंदर राष्ट्रीय साहित्यिक देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया।
अभिषेक गुप्ता द्वारा निकाली गई ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली

खैराबाद, सीतापुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद खैराबाद के अध्यक्ष बेबी अभिषेक गुप्ता द्वारा पालिका सुबह 8 बजे झंडा रोहण किया गया। इसके बाद पालिका अध्यक्ष के हाल में अभिषेक गुप्ता,अधिशाषी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता व गणमान्य लोगों ने उद्बोधन कर अमर बलिदानियों को याद किया गया।अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता द्वारा नगर के सरस्वती शिशु मंदिर माखूपुर,बीसीएम रोड़ पर हॉस्पिटल पर झण्डा रोहण कर व वाई डी डी एस कम्प्यूटर सेंटर,कम्पोजिट विद्यालय हटौरा,अल्लामा फजले हक स्मारक,लाला हरि प्रसाद स्मारक पर पहुँच कर पुष्प अर्पित कर नमन किया।नगर पालिका अध्यक्ष बेबी अभिषेक गुप्ता ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है।
हिंदू सुरक्षा सेवा संघ की भव्य तिरंगा यात्रा से गूंज सीतापुर

सीतापुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज श्हिंदू सुरक्षा सेवा संघश् के तत्वाधान में जनपद सीतापुर में एक ऐतिहासिक एवं विशाल श्तिरंगा यात्राश् का भव्य आयोजन किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनूप खेतान के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में हजारों की संख्या में युवाओं, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने बाइकों, चारपहिया वाहनों और पैदल चलकर भारत माता के जयकारों के साथ सहभागिता की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या के महंत पूज्य राजू दास (राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिंदू सुरक्षा सेवा संघ) विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्री व सीतापुर नगर विधायक राकेश राठौर श्गुरु जीश् तथा मिश्रिख के माननीय विधायक रामकृष्ण भार्गव जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।मुख्य अतिथि पूज्य राजू दास जी ने संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकजुटता और सनातन संस्कृति की अखंडता का प्रतीक है।प्रदेश अध्यक्ष अनूप खेतान ने यात्रा को सफल बनाने हेतु पधारे पूज्य संतों, जनप्रतिनिधियों, पुलिस-प्रशासन एवं नगरवासियों का धन्यवाद व्यक्त किया। इलाहाबाद फील्ड से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी इस यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया, जिससे पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन
सीतापुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति और गरिमा के साथ मनाया गया। सभी गणमान्य अतिथियों को राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह पहनाकर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीतापुर शिक्षा संस्थान की सचिव डॉक्टर सुमन मेहरोत्रा, उपाध्यक्षा डॉक्टर इशिता मेहरोत्रा द्वारा राष्ट्रध्वज को बड़े ही सम्मान के साथ फहराया गया। समारोह में गणमान्य अतिथियों द्वारा महापुरुषों एवं वीरों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की गई । इसके पश्चात प्रधानाचार्य आर के सिंह ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका पर प्रकाश डाला तथा बच्चों को उनकी शिक्षा तथा खेलो एवं रचनात्मक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए बधाई दी और प्रोत्साहित किया। तत्पश्चात बच्चों ने तथा सभा में उपस्थित सभी जनों ने राष्ट्रीय गीतश् वंदे मातरम श्का गायन किया।कार्यक्रम में डीपीएस विद्यालय के वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत समूहगान प्रस्तुत किया गया।


