पीएसटी परीक्षा की परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस अधिकारियों ने की ब्रीफिंग

उन्नाव में 17 से 31 अगस्त तक होगी पुलिस भर्ती की डीवी/पीएसटी परीक्षा

उन्नाव। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की दस्तावेज सत्यापन (डीवी) एवं शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) 17 से 31 अगस्त तक पुलिस लाइन उन्नाव में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस लाइन सभागार में परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह और क्षेत्राधिकारी कार्यालय संजय कुमार मिश्रा मौजूद रहे।
अधिकारियों ने परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के आवागमन, अनुशासन, ड्यूटी व्यवस्था और परीक्षा प्रक्रिया को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रखी जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
एसएसपी ने सभी ड्यूटी कर्मियों को अपने-अपने दायित्वों का निष्ठा, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए, ताकि पूरी परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुचारु ढंग से संपन्न हो सके।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles