स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी जय प्रकाश सिंह समेत 20 पुलिसकर्मी हुए पुरस्कृत

गृह मंत्रालय व डीजीपी  प्रशस्ति पत्र से नवाजे गए पुलिसकर्मी, उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला सम्मान

उन्नाव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी और उपस्थित पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

ध्वजारोहण के बाद गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की ओर से जारी प्रशस्ति पत्र व सेवा चिन्ह पुलिस कर्मियों को प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान एसएसपी जय प्रकाश सिंह को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

सम्मान पाने वालों में निरीक्षक गोपनीय महेंद्र नाथ गोस्वामी को डीजीपी उत्तर प्रदेश का प्रशंसा चिह्न स्वर्ण, उपनिरीक्षक संजय राय और विनोद यादव को गृह मंत्रालय का अति उत्कृष्ट सेवा पदक, उपनिरीक्षक अवध बिहारी निरंजन को सराहनीय सेवा पदक, हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह को प्रशंसा चिह्न रजत, मुख्य आरक्षी विजय कुमार वर्मा को उत्कृष्ट सेवा पदक, मुख्य आरक्षी रोहित शर्मा को प्रशंसा चिह्न स्वर्ण तथा कांस्टेबल यशवीर सिंह को सराहनीय चिह्न रजत प्रदान किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह और प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन सचिन राय समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

वहीं यूपी-112 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पीआरवी कर्मियों को भी एसएसपी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें पीआरवी 6120 के कमांडर लाल चंद्र कनौजिया, सब कमांडर धर्मेंद्र यादव और पायलट राजेश यादव को सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

इसके अलावा पीआरवी 6568 के कर्मियों सत्येंद्र कुमार, कौशिक राजपूत, दीपक पाल, अजीत मिश्रा और पवन कुमार को बेहतर रिस्पॉन्स टाइम के लिए तथा पीआरवी 6600 के कमांडर विजय शंकर सिंह, सब कमांडर राम दुलारे यादव और पायलट मिही लाल यादव को सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles