खाद न मिलने से भड़के किसानों ने लगाया जाम, पुलिस ने समझा-बुझाकर कराया शांत

बबेरू/बांदा। तहसील क्षेत्र के मुरवल गांव में खाद न मिलने से गुस्साए किसानों ने गुरुवार दोपहर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। घंटों लगे इस जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझा-बुझाकर आवागमन सुचारू कराया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण शुरू हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार की दोपहर मुरवल गांव स्थित खाद वितरण केंद्र पर हजारों की संख्या में किसान खाद लेने पहुंचे थे। किसानों का आरोप है कि वे सुबह से ही भीषण गर्मी और धूप में लंबी लाइनों में खड़े थे, लेकिन केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों द्वारा खाद का वितरण नहीं किया जा रहा था।

कर्मचारियों की इस टालमटोल और लापरवाही से परेशान होकर किसानों का सब्र टूट गया, और उन्होंने आक्रोशित होकर मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सड़क जाम होने की सूचना मिलते ही मुरवल चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने उग्र किसानों को शांत कराया, और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। पुलिस अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों से वार्ता कर तत्काल प्रभाव से किसानों को खाद का वितरण शुरू करवाया। इसके बाद किसानों ने जाम समाप्त किया, जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से चालू हो सका।

हम सुबह से भूखे-प्यासे धूप में लाइन में खड़े रहे, लेकिन कर्मचारी सुनने को तैयार नहीं थे। मजबूरी में हमें सड़क पर उतरना पड़ा, तब जाकर कहीं हमारी सुध ली गयी।

Hot this week

जिला अस्पताल के दंत विभाग में अटैच डॉक्टर की मनमानी पर फूटा गुस्सा

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में स्वास्थ्य विभाग...

‘सबसे ऊँचे सरदार’ विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित

सीतापुर। लौह पुरुष, भारत रत्न एवं अखंड भारत के...

रामलीला महोत्सव का भव्य समापन, श्रीराम के राजतिलक से भक्तिमय हुआ माहौल

सिधौली-सीतापुर। श्रद्धा और उल्लास के बीच हुआ 81वें रामलीला...

कबड्डी विजेता को मेडल और कॉपी-पेन देकर बढ़ाया उत्साह

परियर, उन्नाव। न्याय पंचायत परियर की क्रीड़ा प्रतियोगिता में...

Related Articles