Home उत्तर प्रदेश बलरामपुर मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 28 नवंबर तक...

मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 28 नवंबर तक बढ़ी

0

बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र-छात्राएं 28 नवंबर तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से कोर्स सेलेक्शन और परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने 26 नवंबर को इस संबंध में सूचना जारी की है।जारी सूचना के अनुसार, विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित स्नातक एवं परास्नातक के नियमित और स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर के मुख्य परीक्षा, बैक पेपर और अंक सुधार के पात्र विद्यार्थी इस अवधि में परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। वहीं, तृतीय सेमेस्टर के मुख्य परीक्षा के पात्र छात्र-छात्राओं को भी कोर्स सेलेक्शन और परीक्षा फॉर्म भरने का अवसर दिया गया है।पहले समर्थ पोर्टल 24 नवंबर तक खुला था। महाविद्यालयों से मिली सूचना और कुलपति के अनुमोदन के बाद विश्वविद्यालय ने अंतिम तिथि 28 नवंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। परीक्षा नियंत्रक ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों से पात्र विद्यार्थियों को इसकी जानकारी देने और निर्धारित समय में फॉर्म भरवाने को कहा है।परीक्षा फॉर्म भरने के बाद महाविद्यालयों को विद्यार्थियों से परीक्षा शुल्क और अन्य देय शुल्क एकत्र कर 28 नवंबर तक समर्थ पोर्टल के पेमेंट गेटवे के माध्यम से एकमुश्त जमा करना होगा। शुल्क जमा करने की सत्यापित रसीद 29 नवंबर तक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में उपलब्ध करानी होगी। हालांकि, बैक पेपर और अंक सुधार का शुल्क विद्यार्थियों को स्वयं पेमेंट गेटवे के माध्यम से जमा करना होगा।विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को विषय चयन सावधानीपूर्वक करने की सलाह दी है। परीक्षा फॉर्म जमा होने के बाद कोर्स में किसी भी प्रकार का बदलाव संभव नहीं होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version