Home उत्तर प्रदेश रामलीला महोत्सव का भव्य समापन, श्रीराम के राजतिलक से भक्तिमय हुआ माहौल

रामलीला महोत्सव का भव्य समापन, श्रीराम के राजतिलक से भक्तिमय हुआ माहौल

0

सिधौली-सीतापुर। श्रद्धा और उल्लास के बीच हुआ 81वें रामलीला महोत्सव का समापन कस्बे के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित 81वें रामलीला महोत्सव का मंगलवार रात श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन भगवान श्रीराम के राजतिलक का मनोहारी मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और भरत के स्वरूपों ने सजीव प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारों से पूरा मैदान भक्तिमय हो उठा।अतिथियों ने किया भगवान श्रीराम का राजतिलक मुख्ंय अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष गंगाराम राजपूत , सभासद दिग्विजय शुक्ला मुन्नन सहित मुन्नू लाल तिवारी, गुड्डू जायसवाल, राकेश गुप्ता, संदीप कश्यप, आयुष मिश्र, शिवाकांत शुक्ल, अमर सिंह, सुधेश कनोडिया, हर्ष महेश्वरी, मयूर महेश्वरी, सुरेंद्र सैनी, मनीष श्रीवास्तव, पंडित सुधीर मिश्रा, रज्जन शुक्ला, कमल किशोर पांडे, अजय शुक्ल और ज्ञानू ने भगवान श्रीराम का तिलक कर आरती उतारी। 81वें वर्ष का यह भव्य आयोजन सिधौली की समृद्ध धार्मिक परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का सुंदर प्रतीक बना। श्रद्धा, अनुशासन और उत्साह से सजे इस महोत्सव का समापन श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय रहा। आयोजन ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को जनमानस तक पहुंचाने के साथ सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का सराहनीय संदेश दिया।

NO COMMENTS

Exit mobile version