Home उत्तर प्रदेश कबड्डी विजेता को मेडल और कॉपी-पेन देकर बढ़ाया उत्साह

कबड्डी विजेता को मेडल और कॉपी-पेन देकर बढ़ाया उत्साह

0

परियर, उन्नाव। न्याय पंचायत परियर की क्रीड़ा प्रतियोगिता में कबड्डी में विजेता रही उच्च प्राथमिक विद्यालय सैदापुर की बालिका टीम और दौड़ प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को अमृत युवा संगठन सैदापुर की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कबड्डी टीम की सभी बालिकाओं को मेडल पहनाकर तथा कॉपी-पेन देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
अमृत युवा संगठन सैदापुर ने गांव के विकास, स्वच्छता, स्वास्थ्य में सुधार और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया है। संगठन के इस प्रयास से बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने संगठन के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। साथ ही सैदापुर गांव के विकास के लिए संगठन द्वारा गंभीरता से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम से बच्चों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा।

NO COMMENTS

Exit mobile version