Home उत्तर प्रदेश बलरामपुर नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने किया स्वागत

नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने किया स्वागत

0

शिक्षकों और छात्रों के हितों में कार्य करने की जताई प्रतिबद्धता, बलरामपुर ब्लॉक को अग्रणी बनाए रखने का लिया संकल्प
बलरामपुर। शिक्षा क्षेत्र बलरामपुर के नवागत खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार त्रिपाठी का शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र बलरामपुर पर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने शिष्टाचार भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

स्वागत से अभिभूत नवागत खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों और छात्रों के हितों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करना उनकी प्रतिबद्धता है। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र बलरामपुर को हमेशा अग्रणी ब्लॉकों में शामिल रखने के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प जताया।
इस मौके पर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कमरुद्दीन अंसारी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष विकास पंकज सिंह, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक उपाध्यक्ष बृजेश कुमार चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष रामसमुझ यादव, प्रदीप पासवान, बुद्धि सागर शुक्ला, कल्पना शुक्ला, अमित कुमार सोनी सहित शिक्षक संघ के तमाम पदाधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version