Home उत्तर प्रदेश उन्नाव पोलियो मुक्त भारत की मुहिम को उन्नाव में मिली रफ्तार, डीएम ने...

पोलियो मुक्त भारत की मुहिम को उन्नाव में मिली रफ्तार, डीएम ने रैली को दिखाई हरी झंडी

0

1604 टीमें घर-घर पहुंचकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाएंगी पोलियो की खुराक, डीएम ने कहा- कोई भी बच्चा अभियान से न छूटे
उन्नाव। जनपद में पल्स पोलियो अभियान का शनिवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने जिला चिकित्सालय से शुभारंभ किया। उन्होंने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की टीमों को निर्देश दिए कि अभियान के तहत घर-घर पहुंचकर शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक पीने से छूटने न पाए, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जाए।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभियान पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी से संचालित करने तथा नियमित निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं और देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने में सहयोग करें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि अभियान के लिए 1604 टीमें लगाई गई हैं, जो घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी।
इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला अस्पताल, अरविंद कुमार आनंद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पुरुष जिला चिकित्सालय समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। रैली में एनसीसी कैडेट्स और विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version