Home उत्तर प्रदेश उन्नाव फार्मेसी वीक पर निकली जागरूकता रैली, स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा का दिया...

फार्मेसी वीक पर निकली जागरूकता रैली, स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

0

एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
छात्रों ने दवाओं के सुरक्षित उपयोग और यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

उन्नाव। फार्मेसी वीक के तहत शनिवार को स्वास्थ्य एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से संयुक्त जागरूकता रैली निकाली गई। गांधी नगर तिराहे से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह ने आईपीएसआर मेडिकल इंस्टिट्यूट, सोहरामऊ के प्रबंधन के साथ हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली में मेडिकल इंस्टिट्यूट के छात्र-छात्राओं और यातायात पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान छात्रों ने लोगों को बिना चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक जांच के दवाओं का सेवन न करने की सलाह दी। साथ ही दवाओं के सुरक्षित एवं उचित उपयोग की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की दवा संबंधी जानकारी के लिए प्रशिक्षित फार्मासिस्ट से परामर्श लेने की अपील की। रैली के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के साथ यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी बनाने का संदेश दिया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version