Home उत्तर प्रदेश उन्नाव संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए...

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

0

उन्नाव। शनिवार को तहसील बीघापुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी घनश्याम मीणा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी बीघापुर प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। डीएम और एसएसपी ने प्रार्थना पत्रों का अवलोकन कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रत्येक शिकायत का निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ परीक्षण कर निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों ने शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता बरतने और अनावश्यक देरी से बचने के निर्देश भी दिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version