आज घर-घर देव जागने के साथ ही शुरू हो जाएगे विवाह समारोह

देवोत्थान आज, खूब बिके गन्ना और सिघाड़े, शहनाई, बैंडबाजे, बरात की रहेगी धूम
शुक्रवार को श्रद्धा भाव से मनाई जायेगी देवोत्थान एकादशी
देवोत्थान पर्व की पूर्व संध्या पर बाजारों में रही भीड़, खरीदारी को उमड़े लोग

कासगंज। अमांपुर कस्बा में देवोत्थान एकादशी का पर्व शुक्रवार को परंपरागत रूप से मनाया जाएगा। इस पर्व के साथ ही सहालगों का दौर शुरू हो जाएगा। गुरुवार को पर्व की पूर्व संध्या पर कस्बे में सिंघाड़े, शकरकंद और गन्नों की खूब बिक्री हुई। बाजारों में खरीदारी की भीड़ रही। जाम के हालात बने रहे। शयन अवस्था में विराजमान देव शुक्रवार को जाग्रत होंगे। इसी के साथ ही शुभ कामों की शुरुआत होगी और शहनाइयां भी गूंजेंगी। गुरुवार को देवोत्थान को लेकर घरों में तैयारियां होती रहीं। वहीं पूजा में काम आने वाला गन्ना दस से बीस रुपये में बिका तो सिघाड़ा और शकरकंद आदि सामान भी जमकर खरीदा गया। गुरुवार को देवोत्थान पर्व को लेकर कस्बे के बारहद्वारी, घंटाघर, ददवारा, सहावर रोड, तिराहा पर गन्ने, सिघाड़े और शकरकंद की अस्थाई दुकाने सजीं। जिन पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। बाजारों में भी रेहड़ी पर सिघाड़े, गन्ने, शकरकंद बेचने वाले देखे गए। कस्बों में खरीदारी को लोग घरों से बाहर निकले। बाजारों में भीड़भाड के चलते जाम के हालात बने रहे। गन्ना, सिघाड़े, आलू और शकरकंद खूब खरीदा गया। बाजार में सिघाड़े की कीमत 20 रुपया प्रति किलो रही, जबकि शकरकंद का भी लगभग यही भाव रहा।

धार्मिक कार्यक्रम की हुई तैयारियां
देवोत्थान पर भगवान के स्वरूपों को नई पोशाक पहनाने के लिए महिलाओं ने बाजार में खूब खरीदारी की। लड्डू गोपाल और दूसरे देवों के अलावा तुलसी-सालिग्राम के लिए भी नई पोशाकें खरीदी गई।

बरात और बैंडबाजों की रहेगी धूम, लगेगा जाम
देवोत्थान पर बड़ा सहालग है। इसको लेकर कस्बे के सभी मैरिज होम पहले से ही बुक हैं। इसके अलावा कस्बे में घरों और खाली स्थानों पर भी शामियाने लगाए गए हैं। सबसे ज्यादा मैरिज होम होने के कारण पुराना सहावर रोड पर जाम की स्थिति बनती है। ऐसे में शुक्रवार शाम को भी शहर में जाम के हालात हो सकते हैं।

Hot this week

जातीय सियासत पर अविचल का प्रहार, बोले- अगड़ा-पिछड़ा छोड़ो, भगवा और तिरंगे के नीचे एकजुट हो

उन्नाव। भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में...

कलियुग में प्रभु नाम का सुमिरन ही मोक्ष का आधार- आचार्य ज्ञानेश

कुटी बीर बाबा मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय...

सीएचओ को परिवार नियोजन और टीबी जागरूकता कार्यक्रम पर प्रशिक्षण

नवाबगंज, उन्नाव। कस्बा स्थित सीएचसी में गुरुवार को क्षेत्र...

Related Articles