विधायक प्रतिनिधि की मौजूदगी में निकली तिरंगा यात्रा

कुठौंद, जालौन। कुठौंद कस्बे में बुधवार को देशभक्ति के माहौल के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कालपी विधायक प्रतिनिधि आशीष चतुर्वेदी ‘आशु’ और अजय शिवम द्विवेदी ने मुख्य रूप से प्रतिभाग करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। ब्लॉक परिसर से शुरू हुई यात्रा बाजार, मुनीम जी की चक्की, और माधौगढ़ रोड होते हुए पुनः ब्लॉक परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए। यात्रा में हिमांशु त्रिपाठी सहित युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष लकी त्रिपाठी, सहित भाजपा मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सैकड़ों लोग शामिल रहे।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह, अजय, शिवम द्विवेदी, राहुल सिंह (जुगराजपुर), संदीप त्रिपाठी, अवनीश तिवारी, भरत मिश्रा, अनिल पाल,अमित नीखरा,  अनुराग मिश्रा, देवेंद्र चतुर्वेदी,विवेक कुशवाहा, दीपक द्विवेदी, शैलेंद्र कुमार, ऋषि सोनी, जीतू सेंगर, कपिल द्विवेदी, निधि दुवे,अनीता सेंगर, पूजा शुक्ला,मंजू देवी, माया एवं सुनीता देवी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles