दिशा दर्शन स्मार्ट स्कूल के नवीन भवन का हुआ भव्य उद्घाटन

एट, जालौन। दिशा दर्शन स्मार्ट स्कूल का मानस पाठ के साथ विद्यालय के नवनिर्मित भवन का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। सिद्ध पीठ श्री बैरागढ़ धाम के महंत श्री शारदा महाराज एवं थानाध्यक्ष एट शिव शंकर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर भवन का विधिवत उद्घाटन किया।प्रबंधक डॉक्टर श्री राम तिवारी ने अभिभावकों से कहा कि नवीन भवन के निर्माण से विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे विद्यालय का शैक्षिक वातावरण और मजबूत होगा तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर संसाधन मिल सकेंगे। वही धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गुरु प्रसाद जी महंत, अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, दादा रघुवीर महाते, डॉ. नरेंद्र निरंजन,अभिषेक द्विवेदी (जोंटी सर), राहुल शुक्ला एवं प्रबंधिका श्रीमती नेहा द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles