मंडलों में तिरंगा यात्राएं पूर्ण, जिला मुख्यालय पर भव्य यात्रा बृहस्पतिवार को

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक मंडल में आयोजित तिरंगा यात्रा बुद्धवार को पूर्ण हो गईं, सभी यात्राओं में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा जोश के साथ सहभागिता की गई, हुसेनगंज विधानसभा क्षेत्र के अल्लीपुर मंडल में पूर्व मंत्री रणवेंन्द्र प्रताप सिंह की अगुवाई में नौबस्ता से चैकी चैराहा तक यात्रा निकाली गई जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए, वहीं खागा विधानसभा क्षेत्र की तिरंगा यात्रा में राज्य मंत्री कृष्णा पासवान द्वारा शामिल हो यात्रा में भव्यता प्रदान की गई, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, व्यापार मंडल के नेता शिवचंद्र शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम, जिला मंत्री द्वय धर्मेंद्र सिंह व विमलेश पांन्डेय के साथ ही पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे, नगर दक्षिणी मंडल की यात्रा पुराने शिव मंदिर राधा नगर से अटल चैराहे तक निकाली गई जिसमें जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित लोगों में राष्ट्रीयता के जोश को बढ़ाया गया, उक्त तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या के साथ पार्टी नेता कार्यकर्ता व ब्यापारी जुटे दिखाई दिये, असोथर मंडल की तिरंगा यात्रा प्राचीन श्री अश्वत्थामा मन्दिर परिसर से थरियांव तिराहे तक निकाली गई जिसमें जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कुलदीप भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, बिंदकी नगर यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोगों द्वारा सहभागिता की गई, जिला उपाध्यक्ष उदय लोधी के नेतृत्व में गाजीपुर मंडल में यात्रा निकाली गई,जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मंगलवार व बुधवार को सभी 23मंडलो में भव्य तिरंगा यात्रा सफलता पूर्वक निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ ही आम नागरिकों द्वारा भाग लिया गया, बृहस्पतिवार को जिला स्तर पर फतेहपुर शहर में अतिदिब्य भव्य व विशाल तिरंगा यात्रा पार्टी के दिशा-निर्देशों पर प्रतिवर्ष की भांति आयोजित होगी, जो सुबह 11बजे पटेल नगर चैराहा से प्रारंभ होकर ठाकुर दरियाव सिंह स्मारक ज्वालागंज में पूर्ण होगी, जिसमें जिलाध्यक्ष की अगुवाई में समस्त जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

Hot this week

विधायक प्रतिनिधि की मौजूदगी में निकली तिरंगा यात्रा

कुठौंद, जालौन। कुठौंद कस्बे में बुधवार को देशभक्ति के...

दिशा दर्शन स्मार्ट स्कूल के नवीन भवन का हुआ भव्य उद्घाटन

एट, जालौन। दिशा दर्शन स्मार्ट स्कूल का मानस पाठ...

फतेहपुर: निषाद समाज को मिले आरक्षण

फतेहपुर। ढकौली के पास स्थित एक लॉज में विकासशील...

यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रियल आफीसर्स प्रयागराज मंडल का चुनाव निरस्त

फतेहपुर। चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में यूपी एजुकेशनल...

ओबीसी आरक्षण को लेकर आयोग ने जनप्रतिनिधियों से जुटाए आंकड़े

नवाबगंज उन्नाव। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अन्य पिछड़ा...

Related Articles