चोरी के जेवरात के साथ युवक गिरफ्तार, लाखों की चोरी का खुलासा

उन्नाव। गंगाघाट पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से पीली और सफेद धातु के जेवरात बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में बरामदगी के आधार पर चोरी का माल रखने की धारा भी बढ़ाई गई है।
27 नवंबर को एक व्यक्ति की तहरीर पर थाना गंगाघाट में चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान प्रकाश में आए आरोपी जफर पुत्र सलीम निवासी नबीनगर, थाना गंगाघाट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का स्थायी पता ताड़बगिया स्थित तकुआ मस्जिद के पास, थाना जाजमऊ, कानपुर नगर बताया गया है। उसकी उम्र करीब 21 वर्ष है।
पुलिस ने आरोपी को नबीनगर स्थित बिस्मिल्लाह चिकन बिरयानी कॉर्नर के सामने सड़क से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी के जेवरात बरामद हुए। इनमें पीली धातु की तीन नाक की कील, सफेद धातु का एक कंगन, दो अंगूठी, 12 बिछिया और एक छोटा सिक्का शामिल है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

Hot this week

पुरानी रंजिश में युवक को रास्ते में रोककर पीटा, चार के खिलाफ मुकदमा

उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र के भगवंतनगर कस्बे में पुरानी...

मतदाता सूची में 18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं का नाम जोड़ने पर जोर

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पांच बूथों का किया...

डॉग बाइट के मरीजों को जरूरत पर लगेगा आरआईजी

नवाबगंज, उन्नाव। कस्बा स्थित सीएचसी का शनिवार दोपहर एसीएमओ...

Related Articles