Home उत्तर प्रदेश कन्नौज प्रतिभा खोज परीक्षा में 44 बच्चों ने लिया हिस्सा

प्रतिभा खोज परीक्षा में 44 बच्चों ने लिया हिस्सा

0

मेधावी विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर किया जाएगा सम्मानित,
फाउंडेशन करेगा विशेष मदद

छिबरामऊ, कन्नौज। श्रीमती आशा राय फाउंडेशन की ओर से रविवार को छिबरामऊ के कंपोजिट विद्यालय में प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
परीक्षा के लिए नगर के हीरालाल इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, गर्ल्स इंटर कॉलेज सहित विभिन्न पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के कुल 55 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 44 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानना और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।
फाउंडेशन की ओर से परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई में प्रोत्साहित करने के लिए विशेष सहायता भी प्रदान की जाएगी।
श्रीमती आशा राय फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ. रामनयन राय एवं डायरेक्टर सुशील पांडेय एडवोकेट, मयंक राय तथा संकुल प्रभारी शशिकांत शुक्ला की देखरेख में परीक्षा संपन्न कराई गई। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ उनकी शैक्षिक प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना है। फाउंडेशन की इस पहल से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और अपनी क्षमताओं को निखारने का अवसर मिलेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version