Home उत्तर प्रदेश सीतापुर मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट में मनाई गई पटेल जयन्ती

मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट में मनाई गई पटेल जयन्ती

0
2

महमूदाबाद, सीतापुर। मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमैनिटीज साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी के भव्य प्रांगण में अखण्ड भारत के सूत्रधार, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी , देशभक्त, दूरदर्शी नेता,अधिवक्ता , राष्ट्रनिर्माता ,प्रथम उप प्रधानमंत्री व गृहमंत्री ,भारत रत्न लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की151वीं जन्मजयंती धूमधाम से मनाई गयी। आज पूरा देश राष्ट्रीय एकता दौड व राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रहा है । इस वर्ष राष्ट्रीय एकता परेड की मुख्य थीम नक्सल मुक्त भारत रखी गई है । इस पावन अवसर पर डाॅ अब्दुल वली, कार्यालय अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, डाॅ अंकुर सिंह , मनोज शुक्ल ,मशरूर महंदी व अन्य समस्त स्टाॅफ द्वारा लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के छायाचित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। कार्यालय अधीक्षक व प्रमुख समाजसेवी राजेश कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरदार पटेल जी महामानव व एक युगदृष्टा थे उन्हीं के सच्चे प्रयासों से ष्एक भारत -श्रेष्ठ भारतष् का स्वप्न साकार हुआ। स्वंतंत्र भारत में देशी रियासतों के एकीकरण की महान चुनौती को उन्होंने सफलतापूर्वक हल किया। राष्ट्र के प्रति सरदार पटेल जी का योगदान अविस्मरणीय व आज भी प्रासंगिक है। सरदार पटेल जी के विचारों आदर्शो से प्रेरणा लेकर आत्मनिर्भर भारत व विकसित भारत/2047 के लक्ष्य को भी प्राप्त किया जा सकता है ।

NO COMMENTS