Home उत्तर प्रदेश सीतापुर राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने निकाली रन फॉर यूनिटी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने निकाली रन फॉर यूनिटी

0
5

इमलिया सुल्तानपुर थाने में धूमधाम से मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती

इमलिया सुल्तानपुर-सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर थाना परिसर में शनिवार को थाना अध्यक्ष आशीष तिवारी के नेतृत्व में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर रन फॉर यूनिटी (एकता के लिए दौड़) का आयोजन कर लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के दौरान थाना अध्यक्ष आशीष तिवारी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनका जीवन हम सभी को राष्ट्रहित, एकजुटता और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है।इसके बाद पुलिसकर्मियों ने रन फॉर यूनिटी में प्रतिभाग कर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में आपसी सद्भाव, सहयोग और राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रसारित किया गया। इस दौरान थाना पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS