Home उत्तर प्रदेश सोनभद्र मुख्यमंत्री ने किया कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना का शुभारंभ

0
8

आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों में छात्र-छात्राओं ने देखा उद्घाटन समारोह का सजीव प्रसारण

सोनभद्र। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर प्रदेश सरकार की ओर से युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना (एसवीपीएसटीपीजेड) का शुभारंभ किया गया। शनिवार को लखनऊ के लोकभवन सभागार में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना का उद्घाटन किया।
समारोह का सजीव प्रसारण जनपद के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में किया गया। राजकीय आईटीआई राबर्ट्सगंज में आयोजित प्रसारण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता कर मुख्यमंत्री का संबोधन सुना और योजना की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य आनंद कुमार श्रीवास्तव तथा उपायुक्त उद्योग वीके चैधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा राजकीय पॉलिटेक्निक राबर्ट्सगंज और ज्ञानगंगा आईटीआई में भी उद्घाटन समारोह का सजीव प्रसारण किया गया। छात्र-छात्राओं ने योजना के उद्देश्य और युवाओं के लिए उपलब्ध होने वाले कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसरों की जानकारी ली। योजना का उद्देश्य युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराना तथा प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर विकसित करना है। इसके शुभारंभ से प्रदेश में कौशल विकास और रोजगार सृजन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

NO COMMENTS