मऊ एसडीएम का अवैध कब्जा छापामार अभियान

बरगढ मे ग्राम सभा की 10 बीघा जमीन से हटा कब्जा
चित्रकूट। मऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम बरगढ़ में ग्राम सभा की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने अभियान चलाया। उप जिलाधिकारी मऊ राम ऋषि रमन के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में करीब 10 बीघा जमीन से अवैध कब्जा हटवाया।
बताया गया कि ग्राम सभा की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा लंबे समय से जुताई-बुवाई कर अनाधिकृत रूप से कब्जा किया गया था। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कब्जा हटवाया। इसके लिए तत्काल ट्रैक्टर बुलाकर जमीन की जुताई कराई गई। अभियान के दौरान गाटा संख्या 310 रकबा 0.924 हेक्टेयर, गाटा संख्या 308 रकबा 0.208 हेक्टेयर तथा गाटा संख्या 302 रकबा 0.253 हेक्टेयर की भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। इनमें ग्राम सभा, नवीन परती और खलिहान के नाम दर्ज भूमि शामिल है। कब्जा हटवाने के बाद मुक्त कराई गई जमीन पर गौशाला में संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण के लिए हरे चारे की बुवाई कराई गई। इस दौरान उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन, क्षेत्रीय लेखपाल संगम पाल, बरगढ़ ग्राम प्रधान शैलेश शुक्ला सहित राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन की इस कार्रवाई से सार्वजनिक भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर गौवंश के उपयोग में लाने की पहल की गई।

Hot this week

दतौली चीनी मिल में गन्ना पेराई सत्र शुरू, किसानों में खुशी की लहर

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ शुभारंभ, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों...

खबर का असर: अतिक्रमण विवाद के बीच तहसीलदार तरबगंज का लखनऊ तबादला

पैतृक संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई को लेकर...

गोंडा डीएम का नगर विकास विभाग में हुआ तबादला, रमेश रंजन होंगे गोंडा के जिलाधिकारी

16 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, 2013 बैच...

स्टेडियम मे खेला गया बाॅलीबाल का सद्भावना मैच

भाजपा नेता ने मैच कराया आरंभचित्रकूट। रविवार को स्पोर्टस...

पीडीए समाज के अधिकारो की रक्षा के लिये सपा प्रतिबद्व

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर गरजे सपा प्रदेश...

Related Articles