प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की

जनप्रतिनिधियों ने उठाईं क्षेत्र की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

बलरामपुर। खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग के राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को जनपदीय समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें जिले में संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराया जाए। विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए। उन्होंने आमजन की शिकायतों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में जनप्रतिनिधियों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दे उठाए। प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाने पर जोर दिया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, निवर्तमान विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Hot this week

मेडिकल प्राचार्य को हटाए जाने को लेकर एबीवीपी ने डिप्टी सीएम को सौंपा ज्ञापन

तानाशाह प्राचार्य के कारनामो से कराया अवगतउरई। नर्सिंग के...

हरिद्वार के राहुल पहलवान ने शनि पहलवान नई दिल्ली को कलाजंग दांव लगाकर चारों खाने किया चित

बांदा। पैलानी तहसील अंतर्गत बड़ागांव में आयोजित विशाल दंगल...

गुरुनानक देव के जन्म जयंती पर सुनी कथा, किया भंडारा

शहर के सिंधी कालोनी स्थित सिंधी गुरुद्वारे में परिवार...

पोस्टर बनाकर अभिभावकों को स्व जनगणना के लिए किया जागरूक

इमिलिया गांव में बच्चों और शिक्षकों ने चलाया जागरूकता...

Related Articles