उन्नाव पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 20 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

कोतवाली सदर, गंगाघाट, पुरवा, सफीपुर समेत कई थानों को मिले नए प्रभारी, यातायात की कमान धर्मेंद्र सिंह को
उन्नाव। जिले में अपराध एवं कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के तहत 20 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं। जबकि पुलिस लाइन में तैनात अधिकारियों को थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं गैर जनपद स्थानांतरण के दृष्टिगत कुछ निरीक्षकों को पुलिस लाइन भेजा गया है।
एसएसपी जय प्रकाश द्वारा जारी की गई तवादला सूची में निरीक्षक श्रीराम पांडेय को सोहरामऊ से कोतवाली, चंद्रकांत मिश्र को कोतवाली से गंगाघाट और अभय कुमार सिंह को गंगाघाट से दही थाने का प्रभारी बनाया गया है। दही थाने के प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है।
उपनिरीक्षक योगेश कुमार सिंह को माखी से सोहरामऊ का थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि उमेश सिंह को कोतवाली की चौकी से माखी थाने की जिम्मेदारी दी गई है। सुब्रत नारायण को अचलगंज से गंगाघाट का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं महादेव राजा को गंगाघाट से अजगैन में अतिरिक्त निरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।
सचिन गुप्ता को पुलिस लाइन से पुरवा, भुवन सिंह मौर्य को पुरवा से पुलिस लाइन,
सत्येंद्र विक्रम सिंह को पुलिस लाइन से अजगैन का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। सुरेश कुमार सिंह को अजगैन से पुलिस लाइन भेजा गया है।
अनूप कुमार शुक्ल को पुलिस लाइन से अचलगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। सुनील कुमार सिंह को प्रभारी यातायात से सफीपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। जबकि सफीपुर के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार मिश्र को पुलिस लाइन भेजा गया है।
राज कुमार को बेहटामुजावर से पुलिस लाइन भेजा गया है। धर्मेंद्र सिंह को एंटी भू-माफिया सेल से हटाकर प्रभारी यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपनिरीक्षक निखिलेश कुमार को पुलिस लाइन से बेहटामुजावर, कौशलेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से असोहा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक मधु यादव को पुलिस लाइन से महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन का प्रभारी नियुक्त किया गया है। एसएसपी ने नव नियुक्त अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं।

Hot this week

स्लीपर बसों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 14 का चालान, एक बस सीज

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और उन्नाव-कानपुर मार्ग पर चला सघन चेकिंग...

आरव मिश्रा ने कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

11 मुकाबलों में दर्ज की जीत, एसजीएफआई प्रतियोगिता के...

12 सूत्रीय मांगों को लेकर रोडवेज संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों ने दिया धरना

पारिश्रमिक बढ़ाने, नियमित करने, चिकित्सा सुविधा और मृतक कर्मचारियों...

बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने संभाली कमान, 100 योद्धा तैयार करने का लक्ष्य

बलरामपुर। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ अब...

Related Articles