उपायुक्त चंदन देव पांडेय की सख्त निगरानी और तकनीकी पहल से कागजी खेल पर लगी लगाम, श्रमिकों को मिल रहा 125 दिनों का सुनिश्चित रोजगार

‘वीबी-जी राम जी’ से बदली ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर, पलायन पर लगा अंकुश, पारदर्शिता को मिले नए पंख
सीतापुर। जनपद के ग्रामीण अंचलों में रोजगार सृजन, स्थायी बुनियादी ढांचे के निर्माण और प्रशासनिक पारदर्शिता के क्षेत्र में इन दिनों एक निर्णायक बदलाव देखने को मिल रहा है। पूर्ववर्ती मनरेगा के स्थान पर 1 जुलाई 2026 से लागू हुई केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन की गारंटी (वीबी-जी राम जी)’ को जनपद की ग्राम पंचायतों में जिस तत्परता और सख्ती के साथ धरातल पर उतारा गया है, उसने ग्रामीण अर्थव्यवस्था की चाल बदल दी है।
इस पूरे अभियान में उपायुक्त (श्रम रोजगार) चंदन देव पांडेय की दूरदर्शी कार्यशैली और जमीनी स्तर पर निरंतर निगरानी की अहम भूमिका रही है। इसके चलते न केवल श्रमिकों के पलायन पर प्रभावी अंकुश लगा है, बल्कि गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी ठोस बुनियाद तैयार हुई है।
वीबी-जी राम जी अधिनियम, 2025 के तहत ग्रामीण परिवारों को प्रति वित्तीय वर्ष मिलने वाले अकुशल मजदूरी रोजगार की कानूनी गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। सीतापुर जैसे विशाल कृषि प्रधान जनपद में इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए उपायुक्त के निर्देशन में सभी विकास खंडों में विशेष अभियान चलाकर पात्र परिवारों को ‘ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड’ जारी किए गए। बुवाई और कटाई के व्यस्त कृषि मौसम में 60 दिनों की गैर-कार्य अवधि (नो-वर्क पीरियड) का ऐसा संतुलन रखा गया है, जिससे किसानों को मजदूरों की किल्लत न हो और श्रमिकों को शेष 305 दिनों में पूरे 125 दिन का रोजगार मिल सके। पुराने ई-केवाईसी युक्त जॉब कार्ड धारकों को नए कार्ड जारी होने तक काम मिलने में कोई बाधा न आए, यह भी सुनिश्चित किया गया है।उपायुक्त चंदन देव पांडेय की अनियमितताओं के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति ने फर्जीवाड़े की गुंजाइश लगभग समाप्त कर दी है, पोर्टल के माध्यम से ग्राम पंचायतों के कार्यों की लाइव निगरानी हो रही है। कार्यस्थलों पर बायोमेट्रिक उपस्थिति, मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम और ‘युक्तधारा’ जैसे टूल्स के अनिवार्य उपयोग से फर्जी हाजिरी और मस्टर रोल में हेराफेरी पर पूरी तरह लगाम लग गई है। डीबीटी के जरिए मजदूरी सीधे श्रमिकों के खातों में समयबद्ध तरीके से भेजी जा रही है। काम मांगने के 15 दिनों के भीतर रोजगार देना सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही, ग्राम सभाओं के माध्यम से सोशल ऑडिट को सशक्त कर कार्यों की गुणवत्ता की खुली समीक्षा की जा रही है।
जनपद में रोजगार योजनाओं को केवल कच्ची मिट्टी के कार्यों तक सीमित न रखकर टिकाऊ बुनियादी ढांचे के निर्माण को प्राथमिकता दी गई है। ‘विकसित ग्राम पंचायत योजना (वीजीपीपी)’ के तहत गांवों की जरूरत के अनुसार कार्ययोजनाएं बनाई गई हैं। ‘मिशन अमृत सरोवर’ के तहत पुराने तालाबों के जीर्णोद्धार, चेकडैम निर्माण के साथ-साथ मत्स्य पालन, पशुपालन शेड और ग्रामीण संपर्क मार्गों का निर्माण कराया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को तात्कालिक मजदूरी के साथ भविष्य के लिए आय के स्थायी स्रोत भी मिल रहे हैं।उपायुक्त (श्रम रोजगार) चंदन देव पांडेय के औचक स्थलीय निरीक्षण और त्वरित समस्या निस्तारण की कार्यशैली ने विभागीय कर्मचारियों में भी नई ऊर्जा का संचार किया है। शत-प्रतिशत पात्र परिवारों को 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा सीतापुर, आज ‘विकसित भारत @ 2047’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक प्रेरक मॉडल बनकर उभर रहा है।

महिला मेटों की भागीदारी से सशक्त हो रहा ग्रामीण परिवारों का आधार
सीतापुर में इस योजना की सफलता का एक बड़ा आधार महिलाओं और वंचित वर्गों की सक्रिय भागीदारी है। उपायुक्त के निर्देश पर महिला मेटों की नियुक्ति और कार्यस्थलों पर बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता से महिला श्रमिकों का आत्मविश्वास बढ़ा है। आज बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यस्थलों के प्रबंधन और निगरानी में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं, जिससे ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति अधिक सुदृढ़ हुई है।

Hot this week

पुरानी रंजिश में युवक को रास्ते में रोककर पीटा, चार के खिलाफ मुकदमा

उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र के भगवंतनगर कस्बे में पुरानी...

मतदाता सूची में 18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं का नाम जोड़ने पर जोर

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पांच बूथों का किया...

डॉग बाइट के मरीजों को जरूरत पर लगेगा आरआईजी

नवाबगंज, उन्नाव। कस्बा स्थित सीएचसी का शनिवार दोपहर एसीएमओ...

Related Articles