उन्नाव में मोबाइल चोरी के शक में युवक को दी तालिबानी सजा, सिर-मूंछ मुंडाकर किया अपमान

लखनऊ से पकड़कर गांव लाए पिता-पुत्र से मारपीट और अमानवीय व्यवहार का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
उन्नाव। आसीवन थाना क्षेत्र के पाठकपुर गांव में मोबाइल चोरी के शक में एक युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट कर उसे अमानवीय सजा दी गयी। आरोप है कि लखनऊ से युवक को पकड़कर गांव लाए पिता-पुत्र ने घर में उससे मोबाइल चोरी के संबंध में पूछताछ की। जवाब से संतुष्ट न होने पर उसके साथ मारपीट की गई।
आरोप है कि युवक के हाथ बांधकर उसका सिर और मूंछें मुंडवा दी गईं। इसके बाद उसका सार्वजनिक रूप से अपमान किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
पीड़ित के पिता की तहरीर पर आसीवन थाने में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में कानून हाथ में लेकर युवक को कथित तौर पर सजा देने को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Hot this week

मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट में मनाई गई पटेल जयन्ती

महमूदाबाद, सीतापुर। मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमैनिटीज साइंस एण्ड...

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने निकाली रन फॉर यूनिटी

इमलिया सुल्तानपुर थाने में धूमधाम से मनाई गई सरदार...

मुख्यमंत्री ने किया कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना का शुभारंभ

आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों में छात्र-छात्राओं ने देखा उद्घाटन...

पशु आरोग्य शिविर में पशुपालकों को दी गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

सरदार पटेल की जयंती पर बघैला गांव में लगा...

Related Articles