जांच से मची खलबली, खामियां मिलने पर सचिव को दी चेतावनी

मऊ। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला सलाहकार अंकित कुमार सिंह व एडीओ पंचायत राजकमल ने मंगलवार को परदहां विकास खंड के पिजड़ा ग्राम पंचायत स्थित पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, आरआरसी का निरीक्षण किया। इसे लेकर गांव में हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी इसे लेकर हांफते रहे। सभी कमियों पर पर्दा डालने में लगे रहे।जांच के दौरान पंचायत भवन जर्जर व भवन में उपकरण नदारद मिलने पर ग्राम सचिव आकांक्षा दुबे को उपकरण व फाइल उपलब्ध कराने की चेतावनी दी गई। साथ ही पंचायत सहायक को रख-रखाव व साफ-सफाई एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। वहीं सामुदायिक शौचालय का दरवाजा टूटा मिला और आसपास गंदगी का अंबार मिलने पर प्रधान एवं सचिव को एक सप्ताह के अंदर सफाई कराने का निर्देश दिया गया। आरआरसी में कूड़ा न रखकर आसपास फैला मिलने पर सुधार की चेतावनी दी गई। निरीक्षण टीम ने ग्रामीणों से बातचीत कर समस्याएं सुनी गई। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत भवन में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न कार्याें के लिए जनसेवा केंद्र पर जाना पड़ता है। इस माैके पर सुधांशु राय, ग्राम प्रधान नीलम, ज्ञानप्रकाश आदि थे।

Hot this week

75 मीटर लंबे तिरंगे झंडे के साथ निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

बबेरू, बांदा। बबेरू कस्बे में मंगलवार को देशभक्ति का...

आईजीआरएस में खराब प्रगति पर बीडीओ को फटकार- डीएम बोले दो दिन में सुधार न हुआ तो होगी कार्रवाई

उन्नाव। आईजीआरएस पर शिकायतों के निस्तारण में खराब प्रगति...

टिकट मशीन में खराबी से 20 मिनट रुकी बस, यात्री हुए परेशान

अमेठी। अमेठी-धम्मौर रोड बायपास के पास मंगलवार को रोडवेज...

आईजीआरएस निस्तारण पर उठे सवाल, शिकायतकर्ता ने फर्जी दस्तावेज लगाने का लगाया आरोप

अमेठी। बेसिक शिक्षा विभाग में आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण...

डीसी मनरेगा व लोकपाल ने की निर्माणाधीन कार्यो की समीक्षा

सीतापुर। विकास खंड बेहटा में पूर्व निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम...

Related Articles