रसोइयों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़ा तो मिली पांच लाख की कैशलेस चिकित्सा सुविधा

जनपद में 6148 रसोइयों को मिलेगा लाभ, डीएम ने पांच रसोइयों को बांटे कैशलेस कार्ड और बढ़े मानदेय के प्रतीक चेक

उन्नाव। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयों को प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर बड़ी सौगात दी है। सरकार ने रसोइयों का मानदेय दो हजार से बढ़ाकर तीन हजार रुपये कर दिया है। इसके साथ ही उन्हें पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा और कार्य के दौरान दुर्घटना होने पर दो लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा का लाभ भी मिलेगा। ड्रेस के लिए मिलने वाली धनराशि भी पांच सौ से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दी गई है।
रविवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने की अध्यक्षता में रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता और जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह मौजूद रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान डीएम और जिला पंचायत अध्यक्ष ने जनपद की पांच रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड तथा बढ़े हुए तीन हजार रुपये मानदेय की राशि का प्रतीकात्मक चेक प्रदान कर सम्मानित किया। जिले के बेसिक शिक्षा विद्यालयों में कार्यरत 6148 रसोइयों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
बताते चले कि लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की 11 रसोइयों को सम्मानित किया। उनमें जनपद के सफीपुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय अटवा मोहाल ओसिया में कार्यरत रसोइया खिलाना भी शामिल रहीं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का रविवार को विकास भवन में लाइव प्रसारण किया गया। जिसे अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ रसोइयों ने भी देखा। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने रसोइयों से विद्यालयों में बनने वाले भोजन में स्वच्छता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने कहा कि भोजन में सामग्री उचित अनुपात में डाली जाए और तैयार भोजन की गुणवत्ता परखने के बाद ही बच्चों को परोसा जाए। मिड-डे मील और आवासीय विद्यालयों में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता में किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। ताकि बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े।
जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने कहा कि सरकार ने रक्षाबंधन के पर्व पर रसोइयों को बड़ा उपहार दिया है। एक साथ कई योजनाओं से जोड़कर सरकार ने उनके आर्थिक और सामाजिक जीवन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह, जिला विकास अधिकारी शैलेश पांडेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यालयों में कार्यरत रसोइयां मौजूद रहीं।

Hot this week

हरियाली तीज पर पुलिस लाइन में सजी सांस्कृतिक शाम, महिलाओं और बच्चों ने बिखेरे रंग

मेहंदी, गीत, नृत्य और कविता-पाठ से गूंजा बहुउद्देशीय हॉल उन्नाव।...

50 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश

नवाबगंज, गोंडा। ब्रह्माकुमारी की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी प्रकाशमणि...

संविधान के अधिकार और कर्तव्यों से रूबरू हुईं छात्राएं

नवाबगंज, गोंडा। कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को छात्राओं...

जादूगर मिस्टर इंडिया को मिला लाल बहादुर शास्त्री आदर्श सेवा सम्मान

गोंडा। अवध की माटी के लाल और परसपुर निवासी...

वजीरगंज-झिलाही मार्ग गड्ढों में तब्दील, विकास के दावों की खुल रही पोल

झिलाही बाजार केंद्रीय मंत्री सांसद गोंडा का आंगन होने...

Related Articles