रोजगार मेले में उमड़ा युवाओं का सैलाब, पहले दिन चार सौ को मिली नौकरी

भगवंतनगर में दो दिवसीय रोजगार मेला, 15सौ युवाओं ने कराया पंजीकरण

उन्नाव। रोजगार की तलाश में जुटे युवाओं के लिए भगवंतनगर में आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेला उम्मीद की नई किरण लेकर आया। मेले के पहले दिन करीब 15 सौ युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिसमें साक्षात्कार के बाद करीब चार सौ युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया।
ऋत फाउंडेशन की ओर से आयोजित रोजगार मेले में केव्स ग्रुप, मैनपावर ग्रुप, एडिक्वो ग्रुप और एसएनजी ग्रुप समेत कई नामी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं के साक्षात्कार लेकर उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।
टेलीकॉम, मोटर्स, मार्केटिंग, मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर समेत विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी के अवसर मिलने से युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में युवक-युवतियां रोजगार मेले में पहुंचने लगे।
आयोजक अनुराग त्रिवेदी ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में इस तरह के प्रयास लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles