मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुईं सफीपुर की रसोइया, विद्यालय का बढ़ा गौरव

सफीपुर उन्नाव। विकासखंड सफीपुर के प्राथमिक विद्यालय अटवा मोहाल ओसिया का नाम रविवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गौरवान्वित हुआ। विद्यालय की रसोइया श्रीमती खिलाना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित भव्य समारोह में सम्मानित किया।
समारोह में प्रदेश की चयनित 11 रसोइयों को मुख्यमंत्री ने अपने हाथों सम्मानित करने के साथ कैशलेस चिकित्सा कार्ड भी प्रदान किए। इनमें सफीपुर के प्राथमिक विद्यालय अटवा मोहाल ओसिया की रसोइया खिलाना का चयन क्षेत्र और विद्यालय के लिए गौरव का विषय रहा।
मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर विद्यालय लौटने पर प्रधान शिक्षक आशुतोष श्रीवास्तव, शिक्षक रतन शुक्ला, अमित अवस्थी, रामबालक तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनीत तिवारी समेत विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए रसोइया श्रीमती खिलाना को बधाई दी। शिक्षकों ने कहा कि यह सम्मान विद्यालय के साथ-साथ पूरे सफीपुर क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles