रोजगार मेले में उमड़ा युवाओं का सैलाब, पहले दिन चार सौ को मिली नौकरी

भगवंतनगर में दो दिवसीय रोजगार मेला, 15सौ युवाओं ने कराया पंजीकरण

उन्नाव। रोजगार की तलाश में जुटे युवाओं के लिए भगवंतनगर में आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेला उम्मीद की नई किरण लेकर आया। मेले के पहले दिन करीब 15 सौ युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिसमें साक्षात्कार के बाद करीब चार सौ युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया।
ऋत फाउंडेशन की ओर से आयोजित रोजगार मेले में केव्स ग्रुप, मैनपावर ग्रुप, एडिक्वो ग्रुप और एसएनजी ग्रुप समेत कई नामी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं के साक्षात्कार लेकर उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।
टेलीकॉम, मोटर्स, मार्केटिंग, मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर समेत विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी के अवसर मिलने से युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में युवक-युवतियां रोजगार मेले में पहुंचने लगे।
आयोजक अनुराग त्रिवेदी ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में इस तरह के प्रयास लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा।

Hot this week

हरियाली तीज पर पुलिस लाइन में सजी सांस्कृतिक शाम, महिलाओं और बच्चों ने बिखेरे रंग

मेहंदी, गीत, नृत्य और कविता-पाठ से गूंजा बहुउद्देशीय हॉल उन्नाव।...

50 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश

नवाबगंज, गोंडा। ब्रह्माकुमारी की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी प्रकाशमणि...

संविधान के अधिकार और कर्तव्यों से रूबरू हुईं छात्राएं

नवाबगंज, गोंडा। कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को छात्राओं...

जादूगर मिस्टर इंडिया को मिला लाल बहादुर शास्त्री आदर्श सेवा सम्मान

गोंडा। अवध की माटी के लाल और परसपुर निवासी...

वजीरगंज-झिलाही मार्ग गड्ढों में तब्दील, विकास के दावों की खुल रही पोल

झिलाही बाजार केंद्रीय मंत्री सांसद गोंडा का आंगन होने...

Related Articles