5.14 करोड़ रुपए से बदलेगी सांडा राजवाहा की सूरत

बांदा। बुंदेलखंड के विकास और अन्नदाताओं की समृद्धि के लिए योगी सरकार ने बांदा जिले के बबेरू तहसील क्षेत्र के किसानों को एक बड़ी सौगात दी है। क्षेत्र में हर खेत को पानी पहुंचाने के संकल्प को गति देते हुए सरकार ने सांडा राजवाहा के कायाकल्प और पुनर्स्थापना कार्य को मंजूरी देकर काम शुरू करा दिया है। नहर सुदृढ़ीकरण से टेल तक पहुंचेगा पानी 5.14 करोड़ रुपए से होगा नहर का कायाकल्प सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की देखरेख में इस महत्वपूर्ण परियोजना पर घ्5.14 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। योजना का उद्देश्य नहर के अंतिम छोर तक पानी की सुगम पहुंच सुनिश्चित करना है। शून्य से 23.900 किलोमीटर तक संपूर्ण नहर का जीर्णाेद्धार। नहर की सिल्ट सफाई, पटरियों की मरम्मत और सीमांकन कर अवैध कब्जों को हटाना। विभाग की देखरेख में चल रहा यह काम आगामी दिसंबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।
वर्षों से सिंचाई की किल्लत झेल रहे बबेरू क्षेत्र के किसानों ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है। स्थानीय किसानों का कहना है कि नहर का सुदृढ़ीकरण होने से हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि को पर्याप्त पानी मिलेगा, जिससे फसलों की पैदावार बढ़ेगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी। यह परियोजना न केवल खेती-किसानी को मजबूती देगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को रफ्तार देकर क्षेत्र से होने वाले पलायन को रोकने में भी मददगार साबित होगी।

Hot this week

मियाँगंज में निकला ऐतिहासिक जुलूसे मोहम्मदी, अमन-भाईचारे की दुआ के साथ हुआ समापन

मियाँगंज उन्नाव। कस्बे में बुधवार को आपसी भाईचारे और...

पांच दिन बाद टूटी सिंचाई विभाग की नींद, दो हजार बीघा फसल बचाने को फिर शुरू हुई नाला सफाई

किसानों के विरोध और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद...

रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग का छापा, 69 किलो संदिग्ध पनीर सामग्री सीज

पमेधिया में बिना लाइसेंस चल रही थी पनीर बनाने...

गंगा-कल्याणी का बढ़ा जलस्तर, बाढ़ की आहट पर प्रशासन अलर्ट

एसडीएम ने राजस्व टीम के साथ जमालनगर, इब्राहिमाबाद और...

Related Articles