जुगल शीतला सीनियर सेकेंडरी स्कूल, छिबरामऊ में हर्षोल्लास से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व

छिबरामऊ, कन्नौज। जुगल शीतला सीनियर सेकेंडरी स्कूल, छिबरामऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा और छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनकी बाल लीलाओं को अत्यंत मनमोहक ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक हिमांशु सक्सेना ने किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं, राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकियों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण राधा-कृष्ण की युगल छवि रही। विद्यालय की छात्रा वैष्णो ने श्रीकृष्ण का तथा सजवा ने श्री राधा रानी का किरदार अत्यंत भावपूर्ण एवं प्रभावशाली ढंग से निभाया। दोनों की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया और खूब सराहना प्राप्त की। कार्यक्रम की सबसे रोमांचक एवं आकर्षक प्रस्तुति ‘दही हांडी’ रही। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें कर्म, सत्य, प्रेम, कर्तव्य, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक आयोजन बच्चों को अपनी समृद्ध भारतीय संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और सहयोग की भावना विकसित करते हैं। समूचा कार्यक्रम “संस्कार से शिक्षा और शिक्षा से संस्कार” की भावना को चरितार्थ करता हुआ विद्यार्थियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया। गैलेक्सी पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया जिसमें प्रबंधक संजीव चौहान ने कार्यक्रम में भागीदारी कर रहे छात्र-छात्राओं को सराहा।

Hot this week

चार दिन की बारिश ने मचाई तबाही- दो अलग-अलग कच्चे मकान गिरने से भैंसों की मौत

बकेवर, फतेहपुर। लगातार चार दिनों से जारी बारिश अब...

ससुरालजनों पर बहनोई ने धारदार हथियार से किया हमला कई घायल

ग्रामीणों की पिटाई से हमलावर बहनोई की मौत बिंदकी, फतेहपुर।...

खोए मोबाइल पाकर चेहरों पर लौटी खुशी

फतेहपुर। जनपद में गुम-खोए मोबाइल बरामदगी के लिए चलाए...

51 फिट की शिव प्रतिमा की डिजाइन तैयार

फतेहपुर। सिद्धपीठ ताम्बेश्वर मंदिर में 51 फिट की भगवान...

Related Articles