breaking news New

पुरानी पेंशन बहाली हेतु मोहनलालगंज सांसद के द्वार घंटी बजाकर सौंपा ज्ञापन

Mohanlalganj MP submits memorandum for restoration of old pension

लखनऊ। अटेवा ने एनएमओपीएस  के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार "बन्धु" के नेतृत्व में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने सांसदों के द्वार घंटी बजाओ अभियान के तहत कौशल किशोर केन्द्रीय राज्यमंत्री, आवासन एवं शहरी कार्य भारत सरकार को लखनऊ स्थित उनके निज द्वार पर घंटी बजाकर पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस कार्यक्रम में शिव शंकर, प्रधानाचार्य राजकीय सांकेतिक कालेज लखनऊ, डॉ नीरजपति त्रिपाठी प्रदेश महामंत्री अटेवा, विक्रमादित्य मौर्य प्रदेश कोषाध्यक्ष अटेवा, नरेन्द्र कुमार प्रांतीय विधिक सलाहकार अटेवा एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष सिंचाई विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के प्रदेश महासचिव अशोक कुमार, अनुसचिवीय अधिष्ठान संघ सिंचाई विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुनील मिश्र, प्रदेश महामंत्री योगेश वर्मा, उत्तर प्रदेश सिचाई विभाग  ड्राइंग स्टाफ संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष अमित यादव, वरिष्ठ कर्मचारी नेता महाराज दीन चौधरी, श्रीपाल, प्रांतीय महामंत्री कृषि विभाग हेमन्त खड़का, पंचायती राज सफाई ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री  रामेंद्र श्रीवास्तव, सिंचाई विभाग ड्राइंग स्टाफ संघ  से राज़ेश कुमार, फ्रन्ट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे संघ के अजय सरोज, राकेश वर्मा, राघवेन्द्र सिंह, उत्तर प्रदेश डिप्लोमा फार्मासिस्ट संघ के प्रांतीय पदाधिकारी श्रवण सचान, जिलाध्यक्ष कपिल वर्मा, सुनील कुमार, रजत यादव, माध्यमिक शिक्षक संघ के दिनेश शुक्ला, स्वास्थ्य महानिदेशालय संघ के प्रांतीय अध्यक्ष संजय रावत एवं प्रांतीय महामंत्री  सर्वेश यादव कुमार, पीडब्ल्यूडी संघ के  पदाधिकारीगण, संजय कुमार, एवं अटेवा लखनऊ के पदाधिकारी, धीरेन्द्र कुमार,विजय  कुमार, सुरेश प्रसाद, रमेश कुमार, प्रदीप कुमार, वीरेन्द्र प्रताप, शिवलाल शर्मा, विवेक गुप्ता, शिव कुमार कनौजिया, अजय तिवारी, अटेवा महिला  प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष मीना कुशवाहा, शंकर वाल्मीकि, शानू चौधरी सहित तमाम संगठनों के सैकड़ों मातृशक्ति बहनों, शिक्षक साथियों, कर्मचारी साथियों एवं अधिकारी साथियों ने उक्त कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सभी ने 1 अक्टूबर को पेंशन शंखनाद महारैली में  दिल्ली चलो का आवाहन किया।


Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें