breaking news New

अतीक-अशरफ कांड पर क्या सोचती है "आप", पढ़ें संजय सिंह का इंटरब्यू

What does "AAP" think on Atiq-Ashraf scandal, read Sanjay Singh"s interview
Highlights निकाय चुनाव में 'आप' भाजपा से मानती है अपनी लड़ाई

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद व संगठन की दृष्टि से पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने ‘हिन्दुस्थान समाचार’ से खास बातचीत की। अपनी बातचीत के दौरान उन्होंने उप्र के निकाय चुनाव में भाजपा को अपनी सबसे बड़ी चुनौती माना। अतीक-अशरफ हत्या के साथ ही राहुल गांधी के विदेश की धरती पर अपने देश के बारे में नकारात्मक चर्चा के मामले पर भी खुलकर बोले।
आप नेता संजय सिंह ने ‘हिन्दुस्थान समाचार’ से बात करते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष में हमने निकाय चुनाव की तैयारी की है। वार्डों, बूथों के स्तर पर कार्य किया है। नगरों और महानगरों की कमेटियां बनाई हैं। 763 नगर निकायों के प्रभारी बनाए थे। उन सभी से नगर निकायों में अच्छे प्रत्याशियों का चयन करके देने को कहा गया था। उस दिशा में काम हुआ है। हम सभी महापौर की सीटों, नगरपालिका परिषदों और नगर पंचायतों में चुनाव लड़ रहे हैं। बड़ी संख्या में सभासद के उम्मीदवार भी उतारे हैं। इस चुनाव में हमारा नारा है कि हाउस टैक्स हॉफ, वाटर टैक्स माफ और शहर होगा साफ। इस नारे के साथ हम इस चुनाव में उतरे हैं।
मजबूत संगठनिक ढांचा वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबले के सवाल पर उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से भाजपा का मजबूत संगठन है। वह सत्ता में है। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। इस सब के अलावा उनके पीछे आरएसएस जैसा ताकतवर संगठन है। आजादी के बाद से ही भाजपा चुनाव लड़ रही है। हमारी लड़ाई भाजपा से ही है। यह बात सही है कि जनता को यह समझाने की जरूरत है कि भाजपा जो वादे करके आई थी, क्या उसने पूरे किए हैं। किसानों से जवानों से जो वादे किए, क्या उसे पूरा किया है। महंगाई और बेरोजगारी भी मुद्दा है। ऐसे ही मुद्दों को ही उठा रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि जनता हमारे साथ आएगी।
एक अन्य सवाल के जवाब में संजय सिंह ने कहा कि निश्चित तौर पर उनका संगठन मजबूत है। सवाल यह है कि जन आकांक्षाओं पर सरकार कितना खरा उतर रही है। स्वदेशी का नारा देकर सत्ता में भाजपा की सरकार आई है। हालात यह है कि भाजपा सरकार बड़े उद्योगपतियों को बढ़ावा दे रही है। जब तक कुटीर और लघु उद्योग को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा, तब तक हिंदुस्तान मजबूत नहीं हो सकता है। ऐसे तमाम विषय हैं जिन पर भाजपा की सरकार फेल है। हम इन मुद्दों को जन-जन तक ले जाएंगे।

‘आप’ अतीक को मानती है खुंखार अपराधी

आप नेता ने कहा कि अतीक अहमद कांड में दो पक्ष हैं। एक तो यह कि अतीक अहमद का खुद का इतिहास क्या था ? अतीक अहमद पर आरोप है कि विधायक राजू पाल की उसने हत्या की। यहां तक बताते हैं कि उसने पांच किलोमीटर तक दौड़ा-दौड़ा करके गोली मारी। राजू पाल को अस्पताल में पहुंचाया गया तो वहां भी पहुंचकर गोली मारी। उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या हुई। सुरक्षा में तैनात सिपाही मारे गए। आलू की तरह बम फेंका जा रहा था। उनका अपना इतिहास है। वह बहुत भयावह है। अतीक-अशरफ पर जीशान नाम के एक व्यक्ति के घर पर बुलडोजर चलाने और मदरसे से दो लड़कियों को उठा ले जाकर गैंगरेप करके वापस छोड़ जाने का आरोप भी है। उसका काला इतिहास है। इसे कोई नकार नहीं सकता है। हां मैं इतना जरूर कहता हूं कि पुलिस की सुरक्षा में हत्या नहीं होनी चाहिए थी। कानून व्यवस्था इतना चुस्त-दुरुस्त होनी चाहिए, हमारी अदालतों को इतना सशक्त होना चाहिए, संवैधानिक संस्थाओं को इतना मजबूत होना चाहिए कि कोई अपराधी इतनी लंबी यात्रा कर ही न पाए। वैसे योगी आदित्यनाथ सरकार ने न्यायिक आयोग गठित किया है। पूरा मामला सामने आने दीजिए।
मुख्यमंत्रियों और प्रधानमंत्री पर बयान बाजी व अशोभनीय टिप्पणियां को लेकर जब संजय सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि राजनीति में यह सब होता है। जरूरी यह है कि जो बयान बाजी होती है उसमें सच्चाई कितनी है। अगर सच्चाई के साथ कोई नेता किसी नेता के खिलाफ बोलता है तो बोलना चाहिए।
राहुल गांधी के विदेश में भारत पर नकारात्मक चर्चा करने के सवाल पर आप नेता संजय सिंह ने कहा कि मै इसे गलत मानता हूं लेकिन इसका ध्यान सबको रखना होगा। हमारे पास सत्ता पक्ष के नेताओं के विदेश दौरों के वक्त के उनके बयान हैं जो उन्हें विदेश की धरती पर चर्चा नहीं करनी चाहिए थी। अपने देश की हर समस्या का समाधान अपने ही देश में करना चाहिए। देश सर्वोपरि है।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें