breaking news New

साजिश रचने के आरोप में फ़र्ज़ी जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ पुलिस में शिकायत

Police complaint filed against fake district vice president for conspiracy

काकोरी। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी ने फर्जी जिला उपाध्यक्ष बताने वाले सदाशिव मिश्रा  नाम के व्यक्ति के खिलाफ दुबग्गा कोतवाली में तहरीर दी।  जिला अध्यक्ष ने बताया कि सदाशिव मिश्रा अपने रिश्तेदार जानकीपुरम निवासी सानन्द तिवारी से आरोप लगवाया कि पार्टी में पद दिलाने के नाम पर पार्टी में पैसे लिया जाता है। सदाशिव मिश्रा  साजिश के तहत फ़र्ज़ी व निराधार आरोप लगाकर पार्टी व मेरी छवि खराब करने में लगा रहता है। सदाशिव मिश्रा ने साजिश के तहत जानकीपुरम निवासी मलखे से मेरे ऊपर पार्षद का टिकट दिलाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगवाया। जबकि मलखे ने स्वयं इस बात का खंडन किया औऱ स्पष्टिकरण दिया।  जिला अध्यक्ष ने आरोपो को निराधार बताते हुए कहा कि सदाशिव नाम का व्यक्ति निराधार आरोप लगवा कर मेरी व पार्टी की छवि धूमिल कर रहा है। फ़र्ज़ी जिला उपाध्यक्ष बताकर लोगो पर रौब गांठता है। साजिश रचने को लेकर जिला अध्यक्ष  श्री कृष्ण लोधी ने  सदाशिव मिश्रा के खिलाफ दुबग्गा इसँपेक्टर अभिनव कुमार वर्मा को तहरीर दी।


Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें