breaking news New

आरएसएस छत्तीसगढ़ के 50 हजार घरों में लगाएगा पौधा

RSS will plant saplings in 50 thousand houses of Chhattisgarh

रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज (सोमवार ) को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक पर्यावरण साइकिल चेतना यात्रा निकालेंगे।संघ द्वारा प्रदेश के सभी जिला केंद्रों पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर साइकिल चेतना यात्रा समेत पर्यावरण संगोष्ठी, पर्यावरण पूरक जीवन शैली, पौधारोपण, स्वच्छता अभियान आयोजित किये जायेंगे ।संघ द्वारा प्रदेश के 50 हजार घरों में पौधारोपण किया जाएगा।
संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रदेश के सभी जिलों में पर्यावरण के लिए संदेश देने को स्वयंसेवी घर से निकलेंगे। हर घर बीजारोपण से वृक्षारोपण अभियान इस वर्ष गांव-गांव की बस्तियों तक घरों में पौधों की नर्सरी लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रदेश संयोजक डाॅ. अनिल कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार "एक पेड़ देश के नाम" से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें पूरे वर्ष भर 2500 समितियों के माध्यम से घर-घर नर्सरी लगाने का अभियान चल रहा है। इस अभियान का उद्देश्य पौधारोपण नहीं, बल्कि बीजारोपण से वृक्षारोपण करना है।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें