breaking news New

उत्तरायणी पर्व 13 जनवरी से होगा शुरू

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) नगर में उत्तरायणी पर्व बड़ी धूमधाम के साथ 13 जनवरी से मनाया जा रहा है यह पर्व 15 जनवरी तक चलेगा। उत्तरांचल सांस्कृतिक विकास समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि उत्तरायणी कौतिक 2023 का मुख्य आकर्षण रंग यात्रा होगी जो पूर्वाहन 10 बजे से निकाली जाएगी। इसके साथ ही 13 जनवरी  से 15 जनवरी तक रामलीला मैदान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।जो रोजाना दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक चलेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा व कार्यक्रम अध्यक्ष  उधम सिंह नगर डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष योगेंद्र रावत होंगे। कार्यक्रम में लोक गायिका कल्पना चौहान, माया उपाध्याय, रोहित चौहान, मनोज आर्य, हरेंद्र कठैत अपने-2 सुरों का जादू बिखेरेएंगे। उत्तरांचल सांस्कृतिक विकास समिति के अध्यक्ष गोपाल बिष्ट ने सभी क्षेत्रवासियों को कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की है।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें