Home उत्तर प्रदेश उन्नाव पूर्णाहुति, कन्या भोज और भंडारे के साथ नौ दिवसीय हनुमत रुद्र महायज्ञ...

पूर्णाहुति, कन्या भोज और भंडारे के साथ नौ दिवसीय हनुमत रुद्र महायज्ञ का समापन

0

कुटी बीर मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, विधायकों समेत कई जनप्रतिनिधियों ने यज्ञ में डाली आहुति, भाजपा नेता संजय शुक्ल ने अतिथियों को किया सम्मानित
असोहा उन्नाव। क्षेत्र के अजयपुर गांव स्थित पावनधाम कुटी बीर मंदिर परिसर में आयोजित 11वें नौ दिवसीय हनुमत रुद्र महायज्ञ एवं मानस वेदांत संत सम्मेलन का शुक्रवार को पूर्णाहुति, कन्या भोज और विशाल भंडारे के साथ विधिवत समापन हो गया। समापन समारोह में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी रही। हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और व्यास पीठ से आशीर्वाद लिया।
पूर्णाहुति कार्यक्रम में बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार, मोहान विधायक बृजेश रावत, पूर्व विधायक उदयराज यादव, पवन मिश्र, पूर्व ब्लॉक प्रमुख वीरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रमोद बाजपेई, हरिकेश यादव, जवाहर यादव, सुधांशु शुक्ल और मुन्नाबाबू निरंजन समेत सैकड़ों लोगों ने यज्ञ में आहुति डालकर सर्वकल्याण की कामना की।
वहीं महायज्ञ के समापन पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक अनिल सिंह ने व्यास पीठ से आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में भगवान के प्रति आस्था और श्रद्धा को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ ही ऊंच-नीच और भेदभाव की दीवारों को तोड़कर लोगों को एकजुट करने का काम करते हैं।
कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता संजय शुक्ल ने उपस्थित सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और पौधा भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में अमित त्रिवेदी, चमन सिंह, नागेंद्र सिंह, कुलदीप तिवारी, दीपू बाजपेई, रोहित गौतम समेत हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रजनीकांत बाजपेई, धुन्नर गुप्ता, प्रवीण शुक्ल, संजय त्रिपाठी, धुन्नर लोधी, अमित यादव, जटा गुप्ता और सुधीर लोधी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। देर रात तक भंडारा चलता रहा और मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गुंजायमान रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version