Home उत्तर प्रदेश फ़र्रूख़ाबाद फर्रुखाबाद में 422 जोड़ों का सामूहिक विवाह एवं निकाह संपन्न, जनप्रतिनिधियों ने...

फर्रुखाबाद में 422 जोड़ों का सामूहिक विवाह एवं निकाह संपन्न, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

0

सांसद के मुख्य आतिथ्य और डीएम डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में क्रिश्चियन कॉलेज मैदान में हुआ भव्य आयोजन
419 जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाज से लिए सात फेरे, तीन मुस्लिम जोड़ों का हुआ निकाह

फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार को क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैदान में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता एवं सांसद मुकेश राजपूत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में कुल 422 जोड़ों का विवाह एवं निकाह संपन्न कराया गया। इनमें 419 हिंदू जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए, जबकि तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार कराया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने भगवान गणेश की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये व्यय कर रही है। इसमें 60 हजार रुपये कन्या के खाते में, 25 हजार रुपये के वैवाहिक उपहार तथा 15 हजार रुपये आयोजन की व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाते हैं,इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने नवदंपतियों से आपसी प्रेम, विश्वास और सहयोग के साथ जीवन बिताने तथा जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण को बढ़ावा देने की अपील की,विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह राठौर, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी और अमृतपुर विधायक सुशील कुमार शाक्य ने नवदंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। वहीं एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी ने योजना को सामाजिक समरसता एवं समानता को बढ़ावा देने वाली पहल बताया,जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने नवविवाहित जोड़ों को बधाई देते हुए कहा कि वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान, आपसी विश्वास और संवाद बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने परिजनों से भी नवदंपतियों को सहयोग एवं आशीर्वाद देने की अपील की,समारोह में अतिथियों ने नवदंपतियों को वैवाहिक उपहार प्रदान किए और पुष्पवर्षा कर आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में भोजन, पेयजल, पंडाल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं,इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय, एडीएम अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार, एसडीएम संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, सीओ सदर अभय वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी शालिनी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं नवदंपतियों के परिजन मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version