संविधान रक्षा मार्च में कांग्रेस नेताओं ने दिखाई ताकत, वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग को घेरा

बलरामपुर। संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस की ओर से संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आह्वान पर आयोजित संविधान रक्षा मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान संविधान की मूल भावना और मताधिकार की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। नेता हसीब खान भी हजारों समर्थकों के साथ मार्च में पहुंचे। उनके समर्थक हाथों में बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर लेकर शामिल हुए। पोस्टरों के जरिये मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की गई। समर्थकों के अनोखे अंदाज में तैयार किए गए बैनर और पोस्टर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहे।इस मौके पर हसीब खान ने वोट चोरी के मुद्दे को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा का सवाल उठाया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाना जरूरी है। मार्च के माध्यम से पार्टी ने चुनाव सुधार और मताधिकार की सुरक्षा को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।

Hot this week

पुरानी रंजिश में युवक को रास्ते में रोककर पीटा, चार के खिलाफ मुकदमा

उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र के भगवंतनगर कस्बे में पुरानी...

मतदाता सूची में 18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं का नाम जोड़ने पर जोर

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पांच बूथों का किया...

डॉग बाइट के मरीजों को जरूरत पर लगेगा आरआईजी

नवाबगंज, उन्नाव। कस्बा स्थित सीएचसी का शनिवार दोपहर एसीएमओ...

Related Articles