बड़े ही श्रद्धाभाव से मनाया गया देवरहा बाबा का जन्मोत्सव

मिश्रिख- नैमिषारण्य- सीतापुर। राष्ट्रगुरु देवरहा सरकार प्राकट्य दिवस के पावन अवसर पर गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन राष्ट्रगुरु की तपोस्थली पर श्रद्धा एवं आध्यात्मिक भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में भारतीय कार्यपालिका, न्यायपालिका, विधायकगण, मीडिया जगत सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। इस पावन अवसर पर देवरहा पीठाधीश्वर के मानस शक्ति एवं राष्ट्रगुरु की सेवा में समर्पित रहे श्री 1008 बाल योगी जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं अतिथियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य तथा राष्ट्र के मंगल की कामना की।बाल योगी जी महाराज ने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गुरु के बिना जीवन की कठिनाइयों से मुक्ति का मार्ग प्राप्त करना संभव नहीं है। उन्होंने गुरु को जीवन में ज्ञान, संस्कार, अध्यात्म और सद्मार्ग का प्रकाश प्रदान करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि गुरु की कृपा से व्यक्ति सत्य, कल्याण और आत्मोन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ता है।कार्यक्रम में पूज्य स्वामी जी के सानिध्य में सत्य एवं लोककल्याण के उद्देश्य से उपदेश, अनुष्ठान एवं पूजन संपन्न कराया गया। साथ ही योग, आयुर्वेद एवं अध्यात्म के माध्यम से जन-जन के कल्याण के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।आयोजकों ने बताया कि राष्ट्रगुरु की पीठ द्वारा समय-समय पर जनकल्याण एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की भावना से विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। सावन सोमवार, नवरात्र, कार्तिक पूर्णिमा, महाशिवरात्रि तथा नैमिषारण्य परिक्रमा जैसे आयोजनों के माध्यम से पीठ सदैव राष्ट्र, समाज, भारतीय संस्कृति एवं जनकल्याण के लिए समर्पित रही है और आगे भी इसी भावना के साथ कार्य करती रहेगी।कार्यक्रम में “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः” की मंगल भावना के साथ राष्ट्र एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई। आयोजन का समापन राष्ट्रगुरु देवरहा सरकार एवं भगवान गुरु गोरखनाथ जी के जयघोष तथा “मंगलं भवतु, भद्रं भवतु, शुभं भवतु” की मंगलकामना के साथ हुआ।इस अवसर पर कार्यक्रम में विशेष योगदान देने वाले मनोज सिंह बरखेड़ा एवं मनोज सिंह नी तथा संजीव सिंह कोरोना का ब्रह्मलीन संत पुरुष निर्भय सिंह जी की स्मृति में विशेष रूप से उल्लेख किया गया और उनके योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।गुरु पूर्णिमा महोत्सव ने श्रद्धा, अध्यात्म, भारतीय संस्कृति एवं लोककल्याण की भावना को एक साथ जोड़ते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को गुरु-परंपरा एवं सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

Hot this week

विधायक प्रतिनिधि की मौजूदगी में निकली तिरंगा यात्रा

कुठौंद, जालौन। कुठौंद कस्बे में बुधवार को देशभक्ति के...

दिशा दर्शन स्मार्ट स्कूल के नवीन भवन का हुआ भव्य उद्घाटन

एट, जालौन। दिशा दर्शन स्मार्ट स्कूल का मानस पाठ...

मंडलों में तिरंगा यात्राएं पूर्ण, जिला मुख्यालय पर भव्य यात्रा बृहस्पतिवार को

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक मंडल में आयोजित...

फतेहपुर: निषाद समाज को मिले आरक्षण

फतेहपुर। ढकौली के पास स्थित एक लॉज में विकासशील...

यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रियल आफीसर्स प्रयागराज मंडल का चुनाव निरस्त

फतेहपुर। चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में यूपी एजुकेशनल...

Related Articles