Home उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी डीएफओ साउथ खीरी तापस मिहिर ने मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव को लेकर...

डीएफओ साउथ खीरी तापस मिहिर ने मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

0

लखीमपुर खीरी। गोला वन रेंज के अंतर्गत जमुनाबाद फार्म में मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव एवं ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने जागरूकता गोष्ठी आयोजित की।गोष्ठी में डीएफओ दक्षिण खीरी तापस मिहिर ने ग्रामीणों को वन्यजीवों से बचाव के उपाय, जरूरी सावधानियां और वन्यजीवों के सामने आने पर सुरक्षित व्यवहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने, वन्यजीवों को परेशान न करने तथा सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करने की अपील की।
वन विभाग का उद्देश्य ग्रामीणों की सुरक्षा और मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने के लिए जनजागरूकता बढ़ाना है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version