Home उत्तर प्रदेश बलरामपुर लोडिंग मैजिक में मिला चालक का शव, मौत की वजह स्पष्ट नहीं

लोडिंग मैजिक में मिला चालक का शव, मौत की वजह स्पष्ट नहीं

0

रेलवे स्टेशन मोड़ पर खड़े वाहन में मिला लखनऊ निवासी चालक का शव, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन मोड़ पर गुरुवार सुबह खड़े लोडिंग मैजिक वाहन में चालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन और आसपास जांच की तथा साक्ष्य जुटाए। चालक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।मृतक की पहचान लखनऊ के तालकटोरा ऐशबाग निवासी कृष्ण सोनी (33) के रूप में हुई है। वह मंगलवार को कैटरिंग कर्मचारियों को लेकर बलरामपुर के अग्रवाल भवन आया था। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे रेलवे स्टेशन मोड़ पर खड़े लोडिंग मैजिक उसका शव मिला।बताया जा रहा है कि वाहन मालिक ने बुधवार देर रात करीब ढाई बजे से गुरुवार सुबह पांच बजे तक कई बार कृष्ण को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। शुरुआत में मालिक को लगा कि चालक सो गया होगा। सुबह अन्य कर्मचारी भी वहां से चले गए। इसके बाद कृष्ण और वाहन की तलाश शुरू की गई। कर्मचारियों ने आसपास करीब 500 मीटर के दायरे में वाहन को तलाशा, लेकिन उसका पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बाद सभी लौट गए।इसी बीच गुरुवार सुबह रेलवे स्टेशन मोड़ पर वाहन में चालक का शव मिलने की सूचना मिली। भगवतीगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फील्ड यूनिट ने वाहन के अंदर और आसपास बारीकी से जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।कृष्ण सोनी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में पत्नी शशि सोनी और तीन बेटियां एकता (10), रुचि (7) और वेदिका (5) हैं। पत्नी गृहस्थी संभालती हैं। पिता की मौत से तीनों बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version