Home उत्तर प्रदेश बांदा माता-पिता दोनों के निधन से अनाथ हुई नाबालिग खुशी, आर्थिक मदद के...

माता-पिता दोनों के निधन से अनाथ हुई नाबालिग खुशी, आर्थिक मदद के लिए डीएम से लगाई गुहार

0

बांदा। जनपद की पैलानी तहसील क्षेत्र के झंझरी पुरवा से आई अनाथ नाबालिग बालिका खुशी ने जिला अधिकारी बांदा से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मार्मिक गुहार लगाई है।
खुशी ने अपने लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि उसके माता-पिता दोनों का निधन हो चुका है। माता-पिता का साया सिर से उठ जाने के बाद वह पूरी तरह बेसहारा हो गई है। परिवार में कोई सहारा न होने के चलते उसके सामने जीवनयापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। हालत यह है कि उसे खाने-पीने जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नाबालिग खुशी ने जिलाधिकारी से मार्मिक अपील करते हुए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाए जाने की मांग की है, ताकि वह अपना जीवन यापन कर सके और भविष्य सुरक्षित हो सके।
अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस अनाथ बालिका की पुकार पर कितनी जल्दी संज्ञान लेकर उसे राहत पहुंचाता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version