Home उत्तर प्रदेश उन्नाव मतदाता सूची में 18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं का नाम जोड़ने...

मतदाता सूची में 18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं का नाम जोड़ने पर जोर

0

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पांच बूथों का किया निरीक्षण, पुनरीक्षण कार्य की प्रगति परखी
नवाबगंज, उन्नाव। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश गरिमा स्वरूप ने कस्बे के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में संचालित पांच बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके किसी भी पात्र युवा का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से छूटना नहीं चाहिए। इसके लिए युवाओं को जागरूक किया जाए, ताकि वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकें।
उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने परिवार के सभी सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जांच लें। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज नहीं है तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर नाम जुड़वाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में पात्र नागरिकों का नाम दर्ज होना जरूरी है, जिससे कोई भी व्यक्ति अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी राजेश मिश्रा, एसडीएम हसनगंज शालिनी सिंह तोमर, एसडीएम सदर राजेश विश्वकर्मा, लेखपाल इन्द्रसेन, वरिष्ठ लिपिक संजीव मिश्रा, शिवा दीक्षित सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version