राजस्व विभाग में पांच युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, डीएम ने सौंपे नियुक्ति पत्र

कन्नौज। राजस्व विभाग में नवचयनित कनिष्ठ सहायकों के लिए बुधवार का दिन बेहद खास रहा। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 1,146 नवचयनित कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में देखा गया, जहां जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की उपस्थिति में जनपद कन्नौज के पांच युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
चयनित होने वाले युवाओं में नवीन कुमार यादव, वारिस मिश्रा, अनुराग शर्मा, प्राची गुप्ता एवं आयुषी पाल शामिल हैं, जिन्हें राजस्व विभाग (कलेक्ट्रेट) में कनिष्ठ सहायक के पद पर सरकारी नौकरी मिली है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि सरकारी सेवा में चयनित होना गर्व का विषय है, लेकिन इसके साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी जुड़ी होती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
डीएम ने यह भी कहा कि पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को लगातार सरकारी नौकरी मिलना प्रदेश सरकार की रोजगारपरक नीतियों और सुशासन के प्रति उसकी दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) देवेंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Hot this week

22 वर्षीय युवक का गोली लगा शव मिलने से सनसनी, पास में तमंचा और कारतूस बरामद

बांदा। जसपुरा कस्बे के भुरवा नाले में मंगलवार शाम...

अवैध क्लिनिक पर कार्रवाई के नाम पर प्रशासन की खानापूर्ति!

बिना रजिस्ट्रेशन मरीजों की जान से खिलवाड़, अधिकारी चेतावनी...

अंगद के पैर के आगे लंका के सूरमाओं ने टेके घुटने, रावण का अहंकार हुआ चकनाचूर

हिलौली महोत्सव में अंगद-रावण संवाद का जीवंत मंचन, कलाकारों...

Related Articles