अधिवक्ता अनुज हत्याकांड: मुख्य आरोपी अमोल दीक्षित और मां मुन्नी देवी गिरफ्तार, लाइसेंसी पिस्टल बरामद

छिबरामऊ, कन्नौज। कोतवाली क्षेत्र में दीपावली का त्योहार उस समय मातम में बदल गया, जब चंद कदम की दूरी पर अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस चर्चित हत्याकांड पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना के महज 48 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी अमोल दीक्षित और उसकी मां मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 9 नवंबर को सुभाषनगर निवासी अंकित चतुर्वेदी ने तहरीर देकर बताया था कि उनके चचेरे भाई अभिषेक चतुर्वेदी के साथ हुई मारपीट की शिकायत करने वे अनुज चतुर्वेदी और दीपक पाठक के साथ आरोपी अमोल दीक्षित के घर पहुंचे थे। वहां बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि अमोल ने आपा खो दिया और अनुज को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में अमोल दीक्षित, उसके पिता अवध बिहारी और मां मुन्नी देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और क्षेत्राधिकारी मयंक मिश्रा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे की टीम ने त्वरित छापेमारी की। 10 नवंबर को मुख्य आरोपी अमोल दीक्षित को फर्रुखाबाद रोड पर काली नदी के पास कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया, जबकि उसकी मां मुन्नी देवी को विशुनगढ़ रोड पर कुँवरपुर बनवारी के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी अमोल के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 7.65 एमएम की लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन में एक जिंदा कारतूस, नाल में फंसा एक कारतूस और एक अन्य कारतूस बरामद किया।
सफलतापूर्वक दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी और आलाकत्ल (वारदात में प्रयुक्त हथियार) की बरामदगी के बाद पुलिस टीम ने कागजी व विधिक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद दोनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

Hot this week

अवैध क्लिनिक पर कार्रवाई के नाम पर प्रशासन की खानापूर्ति!

बिना रजिस्ट्रेशन मरीजों की जान से खिलवाड़, अधिकारी चेतावनी...

राजस्व विभाग में पांच युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, डीएम ने सौंपे नियुक्ति पत्र

कन्नौज। राजस्व विभाग में नवचयनित कनिष्ठ सहायकों के लिए...

अंगद के पैर के आगे लंका के सूरमाओं ने टेके घुटने, रावण का अहंकार हुआ चकनाचूर

हिलौली महोत्सव में अंगद-रावण संवाद का जीवंत मंचन, कलाकारों...

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निकली भव्य कलश यात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

नौ दिवसीय हनुमत रुद्र महायज्ञ एवं मानस वेदांत संत...

Related Articles