सीतापुर। जनपद की प्रशासनिक मशीनरी और ग्रामीण विकास के गलियारों में इन दिनों सन्नाटा भी है और हलचल भी। सन्नाटा उन बिचैलियों और लापरवाह कर्मियों के खेमे में है, जो अब तक फाइलों की बाजीगरी से सरकारी खजाने को चपत लगा रहे थे, और हलचल उस व्यवस्था में है, जिसे वर्षों से जड़ता ने जकड़ रखा था। वर्ष 2022 बैच की युवा आईएएस अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) पद संभालते ही सीतापुर में प्रशासनिक कार्यसंस्कृति का पूरा परिदृश्य बदल गया है। एमबीबीएस डॉक्टर से प्रशासनिक सेवा में आईं डॉ. जोशी ने पदभार ग्रहण करने के पहले ही दिन से श्जीरो टॉलरेंसश् का ऐसा बिगुल फूंका है, जिसकी गूंज विकास भवन के बंद कमरों से लेकर जिले की सुदूर ग्राम पंचायतों तक साफ सुनाई दे रही है।आमतौर पर उच्चाधिकारियों की कार्यप्रणाली दफ्तरों में बैठकर अधीनस्थों की कागजी रिपोर्टों पर मुहर लगाने तक सीमित रहती है, लेकिन सीडीओ डॉ. दीक्षा जोशी ने इस पुरानी परंपरा को सिरे से ध्वस्त कर दिया है। उनकी सबसे बड़ी ताकत स्वयं मैदान में उतरकर जमीनी हकीकत की नब्ज टटोलना है। बिना किसी पूर्व सूचना के विकासखंडों, ग्राम पंचायतों, गौशालाओं और स्वास्थ्य केंद्रों में अचानक पहुंच जाना उनकी कार्यशैली का हिस्सा बन चुका है।इस सख्ती की सबसे बड़ी बानगी हाल ही में कसमंडा विकासखंड के औचक निरीक्षण के दौरान देखने को मिली। निरीक्षण के दौरान जब उपस्थिति रजिस्टर में खामियां, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के समूह अभिलेखों में अधूरापन और जनशिकायतों (आईजीआरएस) के निस्तारण में लापरवाही उजागर हुई, तो सीडीओ ने किसी भी तरह की सफाई सुनने के बजाय तत्काल प्रभाव से संबंधित अधिकारियों का वेतन रोकने का फरमान सुना दिया। इसी तरह, जब वह देर शाम पिसावां विकासखंड के बरखेरवा सहित तीन गांवों में विकास कार्यों की हकीकत जांचने पहुंचीं, तो निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में मिली कमियों पर जिम्मेदार अधिकारियों को ऐसी कड़ी फटकार लगी कि पूरे ब्लॉक में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई इस बात का स्पष्ट संकेत है कि अब केवल कागजों पर विकास दिखाकर बचना नामुमकिन है।कृषि योजनाओं का सीधा लाभरू भूमि संरक्षण कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने खेत-तालाब योजना श्पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजनाश् और श्किसान समृद्धि योजनाश् की गहन समीक्षा की। उनका स्पष्ट निर्देश है कि सिंचाई और कृषि सुधार से जुड़ी इन योजनाओं का लाभ कागजी आंकड़ों के बजाय सीधे वास्तविक किसानों के खेतों तक पहुंचना चाहिए। जनता दरबार और आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली जनशिकायतों के निस्तारण में होने वाली श्कागजी खानापूर्ति पर सीडीओ ने पूर्ण विराम लगा दिया है। अधिकारियों को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी गई है कि शिकायतों का निस्तारण केवल रिपोर्ट लगाकर बंद करने के लिए न हो, बल्कि शिकायतकर्ता की वास्तविक संतुष्टि ही निस्तारण का अंतिम पैमाना होनी चाहिए। इस सख्त निगरानी का सीधा लाभ आम ग्रामीणों को मिल रहा है, जिन्हें अब अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने से निजात मिल रही है।प्रशासनिक सख्ती, पारदर्शिता और संवेदनशील दृष्टिकोण के इस समन्वय ने सीतापुर में सुशासन की एक नई लकीर खींच दी है। जहां एक ओर ईमानदार और मेहनती अधिकारियों का मनोबल बढ़ा है, वहीं भ्रष्टाचार और लापरवाही के आदी हो चुके तत्वों के लिए यह संदेश बिल्कुल साफ हैकृया तो कार्यशैली सुधारें, या फिर कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विकास भवन के पटलों पर अनुशासन की चाबुक
ग्रामीण क्षेत्रों में कसावट लाने से पहले सीडीओ ने व्यवस्था के केंद्र यानी श्विकास भवनश् की सुध ली। पदभार संभालते ही उन्होंने डीपीआरओ कार्यालय, मनरेगा कंट्रोल रूम, लघु सिंचाई, भूमि संरक्षण और कौशल विकास कार्यालय समेत सभी प्रमुख पटलों का सघन निरीक्षण किया। वर्षों से धूल फांक रही लंबित फाइलों के ढेर, कार्यालयों की अव्यवस्था और कामकाज की सुस्त रफ्तार पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाया। सभी पटल सहायकों और अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए गए कि फाइलों का निस्तारण समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से हो। इस सख्ती का असर अब विकास भवन के गलियारों में साफ दिखने लगा हैकृकर्मचारी समय पर दफ्तर पहुंच रहे हैं और लंबित पत्रावलियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं।
पंचायतों के ऑडिट प्रस्तरों पर नकेल, बिचैलियों में खौफ
ग्रामीण विकास की योजनाओं में भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा खेल निर्माण कार्यों और वित्तीय अनियमितताओं के जरिए खेला जाता है। ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाले इस खेल को जड़ से खत्म करने के लिए सीडीओ डॉ. दीक्षा जोशी ने सीधे श्ऑडिट आपत्तियोंश् की दुखती रग पर हाथ रख दिया है। उन्होंने ग्राम पंचायतों के लंबित ऑडिट प्रस्तरों की नियमित और गहन समीक्षा शुरू कर दी है। संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी ऑडिट आपत्तियों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। इस कदम ने उन ग्राम प्रधानों, सचिवों और बिचैलियों की नींद उड़ा दी है, जो अब तक पैसों के बंदरबांट को ठंडे बस्ते में डालकर सुरक्षित महसूस कर रहे थे। प्रशासनिक जड़ता को तोड़ने और जमीनी स्तर पर जवाबदेही तय करने के लिए सीडीओ ने प्रशासनिक ढांचे में भी बड़ी सर्जरी की है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद जनपद के 12 खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) की नवीन तैनाती के आदेश जारी कर एक ही स्थान पर लंबे समय से जमे अधिकारियों के गठजोड़ को तोड़ दिया गया है। शिथिल कार्यप्रणाली वाले विकासखंडों में नई ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से किए गए इस फेरबदल के साथ ही सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण कर शासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
सीडीओ की जमीनी पड़ताल मनरेगा से गौशालाओं तक पैनी नजर
सीडीओ के सीधे पर्यवेक्षण में केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं की वास्तविक स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है। मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों की निगरानी को बेहद सख्त किया गया है। मस्टर रोल में फर्जी हाजिरी रोकने, पारदर्शी भुगतान सुनिश्चित करने और वास्तविक ग्रामीण श्रमिकों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे रोजगार के अभाव में होने वाले ग्रामीण पलायन पर प्रभावी अंकुश लगा है। निराश्रित गोवंश के संरक्षण को लेकर सीडीओ की संवेदनशीलता और सख्ती दोनों नजर आ रही हैं। उन्होंने अटरिया क्षेत्र के कसावां, सराय और नीलगांव सहित जनपद की विभिन्न गौशालाओं का स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर गोवंश के लिए हरा चारा, स्वच्छ पानी, छाया और चिकित्सा सुविधाओं की हकीकत परखी। इतना ही नहीं, गौशालाओं के संचालन में होने वाली लापरवाही को रोकने के लिए विकास भवन स्थित मनरेगा कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था को भी पूरी तरह दुरुस्त कराया गया है।स्वयं एक डॉक्टर होने के नाते डॉ. दीक्षा जोशी की नजर स्वास्थ्य सेवाओं की खामियों को तुरंत पकड़ लेती है। जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी व्यवस्था, डॉक्टरों की समय पर उपलब्धता, दवाओं के वितरण और मरीजों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं की बारीकी से जांच की। दूसरी ओर, ग्रामीण युवाओं और बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए उन्होंने गांवों के विद्यालयों की लाइब्रेरी को पंचायत भवन में व्यवस्थित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में बने ओपन जिम को तत्काल क्रियाशील बनाने के निर्देश देकर ग्रामीण बुनियादी ढांचे को नई मजबूती दी है।


