राधेश्याम पहलवान मिरगहनी ने हमीरपुर केसरी हुकुम पहलवान को चित कर जीती शील्ड

पूर्व विधायक दलजीत सिंह व जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी चंदन सिंह ने 5100 सौ रुपए व दी शील्ड
बांदा।
पैलानी तहसील अंतर्गत अमलोर गांव के नागास्वामी परिसर में आयोजित एक दिवसीय विशाल दंगल में पहुंचे पूर्व विधायक व भा ज पा नेता दलजीत सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवा कर कुश्ती प्रारंभ कराई तथा आयोजन समिति को ₹11000 देकर हौसला बढ़ाया तथा पहलवानों,रैफरी , कमेंटेटर को भी पुरस्कार किया। समर पहलवान टेढ़ा और वीरू पहलवान मूंगुस के बीच हुई कुश्ती में समर पहलवान ने वीरू को चारों खाने चित कर दिया ।रोमांचक मुकाबले में छोटू पहलवान खप्टिहाकला और सरवन पहलवान मवई के बीच हुई कुश्ती में महज तीसरे मिनट में ही छोटू पहलवान ने निकाल दांव लगाकर चारों खाने चित कर जीत दर्ज किया। पायल पहलवान बांदा ने धीरू पहलवान मुंगुस को कला जंग दाव लगाकर चित कर दिया आधा दर्जन कुश्ती बराबर पर छूटी जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी चंदन सिंह के भाई गुलाब सिंह के द्वारा 5100 रुपए और सील्ड पर आधारित कुश्ती में फाइनल मुकाबला राधे श्याम पहलवान मिरगहनी और हुकुम पहलवान जिला केसरी हमीरपुर के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में आठवें मिनट में ही मुल्तानी दांव लगाकर चारों खाने चित कर दिया। वही विजई राधेश्याम पहलवान मिरगहनी को पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने 5100 और चमचमाती शील्ड प्रदान किया और अपने संबोधन में कहा कि कुश्ती भारतीय परंपरा का प्रमुख खेल है ऐसे में युवाओं को नशा से दूर रहकर अपने भविष्य को बनाने का काम करें। इस दौरान सपा नेता प्रमोद निषाद, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के तिंदवारी विधानसभा से प्रत्याशी रमेश चंद्र कश्यप, ग्राम प्रधान अमलोर भूपेंद्र सिंह उर्फ गोरे सिंह, बाबू सोनी अभिषेक सोनी रामप्रसाद कछवाह पूर्व प्रधान अमलोर जयकरण सिंह पप्पू सिंह ,भीष्म सिंह कुकुवाखास,नंदू सिंह,हरभान निषाद रेंहुटा आदि मौजूद रहे। रेफरी बबलू यादव रहे।

Hot this week

अनाथ बिटिया खुशी की मदद को पहुंचे समाजसेवी दयाराम निषाद

10 वर्षीय खुशी को गर्म कपड़े और आर्थिक सहयोग...

तहसील से निराश दिव्यांग पहुंचा डीएम दरबार, लेखपाल पर लगाए गंभीर आरोप

विपक्षी से मिलीभगत कर खेत में चकमार्ग निकालने का...

एडीओ पंचायत की निष्क्रियता से खैराबाद में विकास योजनाएं बेपटरी, सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप

बनेहटा में बंद पड़ा सामुदायिक शौचालय, हैंडपंप में समर्सिबल...

Related Articles