Home उत्तर प्रदेश बलरामपुर ग्राम रोजगार सेवकों ने विशेष रोजगार सृजन सप्ताह के बहिष्कार का किया...

ग्राम रोजगार सेवकों ने विशेष रोजगार सृजन सप्ताह के बहिष्कार का किया ऐलान, 27 नवंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

0

बलरामपुर। ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने पर विशेष रोजगार सृजन सप्ताह के बहिष्कार का निर्णय लिया है। इस संबंध में विकासखंड के ग्राम रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्य बहिष्कार की जानकारी दी है।ज्ञापन में बताया गया है कि 13 नवंबर 2026 को आयुक्त ग्राम्य विकास और ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के बीच हुई बैठक में समस्याओं के निराकरण के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। इससे नाराज प्रदेश नेतृत्व ने मांगें पूरी होने तक विशेष रोजगार सृजन सप्ताह के कार्य का विरोध करने का निर्णय लिया है।
ग्राम रोजगार सेवक अतुल कुमार ने कहा कि वे प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर विशेष रोजगार सृजन सप्ताह का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने खंड विकास अधिकारी से अनुरोध किया है कि बहिष्कार के दौरान उन पर कार्य करने का दबाव न बनाया जाए।ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि मांगें पूरी नहीं होने पर 27 नवंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद तीन दिसंबर को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। ज्ञापन के साथ प्रांतीय नेतृत्व की ओर से 19 नवंबर को प्रमुख सचिव को दिए गए मांगपत्र की प्रति भी संलग्न की गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version